Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

धर्मनगरी में अधर्म का खेल !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 26, 2023
0 507 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

              त्रेतायुग के जिस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से जुड़े स्थान चित्रकूट को आज कलियुग में भी धर्मनगरी के रूप में मान्यता है। उसी धर्मनगरी में इन इनों अधर्म का नंगा नाच होने की खबर आ रही है। मीडिया की सुर्खियों द्वारा जिस होटल से इस तरह की खबर है उसका नाम भी रामदरबार होटल है। जानकारी की मुताबिक धर्मनगरी चित्रकूट के मध्य प्रदेश वाले इलाके में सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल में देह व्यापार किये जाने की शिकायत मिली है। इसके तहत होटल मालिक, मैनेजर और व्यापार में संलिप्त दलाल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से पुलिस ने मैनेजर और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वो पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के एसडीओपी आशीष जैन की मुताबिक इधर कुछ दिनों से रामदरबार होटल में देह व्यापार किये जाने की सूचना मिल रही थी। यह भी शिकायतें मिल रही थी कि ग्राहकों से व्यापार में लिप्त युवतियां जबरन रुपये, अंगूठी और चेन आदि छीन ले रही है। इस इनपुट पर कारोबार की हकीकत जानने के लिए बुधवार को एक सिपाही को ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया। मौके से पुख्ता जानकारी मिलते ही सिपाही को फालों कर रही इलाकाई मझगवां थाने की पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस की मुताबिक होटल में देह व्यापार में संलिप्त पश्चिम बंगाल की दो युवतियां मिलीं। युवतियों ने बताया कि यहां कई अन्य जगह की युवतियां भी बुलाई जाती हैं। इस होटल में कई साल से देह व्यापार चल रहा है।

सीओ की मुताबिक होटल मालिक सतीश जैन, मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल के खिलाफ देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनेजर पुलिस हिरासत में है जबकि दलाल राजू और होटल मालिक फरार है। इनकी तलाश की जा रही है। होटल के एक माह के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। पुलिसिया जांच में मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, कई जिलों व अन्य जगह की युवतियां भी यहां आती हैं। इस धंधे में ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठी जाती है। होटल पर पुलिस की छापेमारी चित्रकूट क्षेत्र के एसडीओपी आशीष जैन के नेतृत्व में की गई। इसमें होटल में आने जाने वाले व कर्मचारियों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। सूचना की मुताबिक होटल में बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, जबकि इस बाबत पुलिस जांच पड़ताल होने की बात कर रही है। पुलिस ने होटल से सेक्स संबंधी सामग्रियां भी बरामद की है। कर्वी से लेकर सीतापुर व चित्रकूट मप्र क्षेत्र के कई होटलों और गेस्टहाउसों में इस तरह के अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को मिल रही है। श्री जैन की मुताबिक कई अन्य होटल व गेस्ट हाउस के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *