Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के बढ़ते मामलों पर बैठक में पीएम मोदी का आह्वान,वैक्सीन और दवा उत्पादन में लगा दें पूरी ताकत

कोरोना के बढ़ते मामलों पर बैठक में पीएम मोदी का आह्वान,वैक्सीन और दवा उत्पादन में लगा दें पूरी ताकत

By Nikhil Pal on April 18, 2021
0 444 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8 बजे अहम बैठक बुलाई। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों के बड़े अफसर शामिल हुए। मोदी ने कहा कि देश ने जिस तरह पिछले साल कोरोना को हराया था, इस साल भी हम बीमारी को हराएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को और ज्यादा एक्टिव और सेंसेटिव होना होगा, ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके।प्रधानमंत्री ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और दूसरी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा भी की। मीटिंग में मोदी ने पहले से मंजूरी दिए जा चुके ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने में तेजी लाने के लिए देश में उपलब्ध क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ऑक्सीजन प्लांट तेजी से लगाएं-पीएम

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि कोरोना मरीजों की टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट का कोई विकल्प नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने अस्पतालों में कोरोना मरीजों को बेड उपलब्ध कराने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर की उपलब्धता पर भी चर्चा की।प्रधानमंत्री की इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, फार्मा सेक्रेटरी और नीति आयोग के डॉ. वीके पॉल मौजूद थे। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर से ऑक्सीजन की कमी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत और अस्पतालों में बेड कम पड़ने की शिकायतें आ रही हैं। हालांकि केंंद्र सरकार ने रेमडेसिविर और ऑक्सीजन को लेकर कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन उनका जमीनी असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ देशभर में मेडिकल ऑक्सीजन का संकट भी बढ़ता जा रहा है। समय पर ऑक्सीजन न मिलने के चलते बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तुरंत राहत के तौर पर 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन को इम्पोर्ट करने का फैसला किया गया है। केंद्र सरकार के इम्पॉवर्ड ग्रुप-2 (EG2) की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि पीएम केयर्स फंड की मदद से देशभर में 100 नए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा।जिन राज्यों में ऑक्सीजन की गंभीर किल्लत है, उनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *