Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

जारी है आपरेशन सिंदूर !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 14, 2025
0 330 Views

                                                                                   शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

6 मई की रात भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए आपरेशन सिंदूर के लगभग चौबीस घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भी सैन्य हमला शुरू कर दिया। दोनों ही तरफ से जमकर मिसाइल और गोले दागे गए। सैकड़ों की संखया में सैनिक शहीद हुए। कई युद्धक विमान भी नष्ट हुए। इस बीच दोनों देशों के डाइरेक्टर जनरल आफ मिलिटरी आपरेशन के बीच वार्ता हुई और 10 मई की शाम 5 बजे युद्ध विराम मतलब सीज फायर करने पर सहमति बनी। इसकी बाकायदा घोषणा भी हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस आशय का संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया। हालांकि बाद में भारत ने इसपर एतराज जताते हुए स्पष्ट किया कि सीजफायर का निर्णय किसी तीसरे की बजाय दोनों देशों के सक्षम अधिकारियों की वार्ता होने से बनी सहमति पर हुई है। लेकिन अफसोसनाक बात ये कि सीजफायर के निर्धारित समय को बीते अभी चार घंटे भी नही हुए होंगे कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की कार्रवाई को अंजाम दिया जाने लगा। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाक की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

10 मई को देश के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी माना कि पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है।

पाकिस्तान के नापाक इरादों के बीच 11 मई को भारत के तीनों सेना के सैन्य अधिकारियों ने आपरेशन सिंदूर जारी रखे जाने की जानकारी साझा करने के साथ अभी तक हुए चार दिवसीय युद्धोंत्सव के बारे में सूचनाए देने के लिए प्रेसवार्ता की। इसमे सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 10 मई को सीजफायर समझौते के बाद कैसे पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइलें भेजी। उन्होंने कहा कि ऐसी हिमाकत करने वालों को यह जान लेना चाहिए कि उन्हे इसके गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

इस मौके पर एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने भारत के सैन्य अभियानों के असर की विस्तृत वीडियो भी दिखाई।

डाइरेक्टर जनरल आफ मिलिटरी आपरेशन के लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा 8-9 मई की रात को, पाकिस्तान ने सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजने की हिमाकत की। बड़े पैमाने पर बुनियादी सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के कई असफल प्रयास किए गए। पाकिस्तान ने जब नियंत्रण रेखा पर फिर से उल्लंघन किया तो भारत ने आर्टिलरी फायरिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया। डीजीएमओ ने यह भी बताया कि भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय सीमा में नहीं घुसने दिया, लेकिन इस समय इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अत्याधुनिक विमानों को मार गिराया। भारत की गोलाबारी में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान मारे गए। इन सैन्य अधिकारियों ने इस दौरान रिपोर्ट की शिव तांडव स्रोत के म्यूजि के साथ आडियो-वीडियो प्रदर्शन भी किया गया।

सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड आतंकी को भी खत्म कर दिया।

इस दौरान एयरमार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *