Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • CM योगी का जनता दर्शन : महिला ने कहा बार-बार हो रही मेरी भैंस की चोरी रोकिए महाराज

CM योगी का जनता दर्शन : महिला ने कहा बार-बार हो रही मेरी भैंस की चोरी रोकिए महाराज

By Shakti Prakash Shrivastva on August 3, 2022
0 538 Views

पूर्वाञ्चलनामा, गोरखपुर। मंगलवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों के निवारण का आदेश दिए। पूर्व के जनता दर्शन कार्यक्रमों की तुलना में इस बार अधिक संख्या में फरियादी पहुंचे थे। इस दौरान एक हजार से अधिक की संख्या में फरियादियों ने मुख्यमंत्री को अपनी लिखित शिकायतें सौंपी। हर बार की तरह इस बार भी सर्वाधिक संख्या में मारपीट, जमीन-जायदाद, आर्थिक सहायता संबंधी शिकायतें थीं। एक महिला फरियादी ने सीएम से अपनी बार-बार हो रही भैंस की चोरी पर तत्काल कार्रवाई करने की गुहार लगाईं। सभी फरियादियों से मुलाकात के साथ ही सीएम ने शिकायतों के त्वरित कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस बार जनता दर्शन कार्यक्रम हिंदू सेवाश्रम, यात्री निवास और मंदिर परिसर में लगे पंडाल में आयोजित किया गया था। हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास में प्रत्येक फरियादी से मिल उनकी समस्या सुनने के बाद जब सीएम योगी बाहर आए तो सामने पांडाल में बैठे सैकड़ों लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। एक बार फिर जनता दर्शन में पहुंची एक हजार से अधिक भीड़ देख सीएम ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। पूर्व में भी सीएम ऐसी भीड़ पर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। इस बीच जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को देख सीएम ने उनसे भी मुलाकात की। बच्चों को प्यार करने के साथ ही उन्हें चाकलेट भी दिया और फिर महिलाओं की समस्या सुनी। जनता दर्शन में अधिकांश मामले पुलिस और जमीनी विवाद से जुड़ी रही। कुछ लोगों ने सीएम से आर्थिक मदद और आगे की पढ़ाई के साथ ही इलाज में मदद के लिए भी गुहार लगाई। इस दौरान चिलुआताल इलाके के देवीपुर बालापार के रहने वाली चानमती देवी ने सीएम से भैंस चोरी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि गांव के ही रामबदन यादव बार- बार हमारे घर से भैंस चोरी कर ले जाते हैं। एक बार चोरी करते हुए जब हम लोगों ने पकड़ लिया तो रामबदन ने हम लोगों को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दिया। जब मैं पुलिस के पास शिकायत के लिए जाती हूं तो पुलिस उल्टा हमें ही जेल भेजने की धमकी देती है। चानमती ने इस मामले में सीएम से मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने भी वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गीडा इलाके के शेरगढ़ की रहने वाली बासमती देवी ने सीएम को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई कि उनके बेटे विंदेश्वरी की उसी गांव के रहने वाले सर्वेश ने हत्या कर दी। सर्वेश को शक था कि विंदेश्वरी का उसकी पत्नी से संबंध है। वो 22 नवंबर 2021 को विंदेश्वरी को बहला- फुसलाकर हैदराबाद ले गया। और वहां कुछ दिनों बाद पीट- पीटकर हत्या कर दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक केस नहीं दर्ज किया। जबकि अब तक बासमती थाने से लेकर एसएसपी तक गुहार लगा चुकी हैं। सीएम ने बासमती को कार्रवाई का भरोसा दिया। जनता दर्शन के दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्ण करुणेश, एडीएम सिटी वीनीत कुमार सिंह, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी के अलावा गोरखपुर मंडल से जुड़े अन्य जिले के अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *