Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

मन की बात का हनुमानकाइन्ड कौन?

By Shakti Prakash Shrivastva on April 4, 2025
0 370 Views

                                                                                    शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अमूमन देशवासियों को शिक्षाप्रद कहानियाँ या कुछ प्रेरक व्यक्तित्व का परिचय सरीखी कुछ लाभकारी प्रसंगों की चर्चा करते हैं। इसमें वो समूचे देश का संदर्भ रखने का प्रयास करते हैं। इस बार रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड था। इस एपिसोड में उन्होंने देशवासियों को चैत्र नवरात्रि, ईद और अन्य त्योहारों पर शुभकामनायें देते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान ही उन्होंने दक्षिण भारत के केरल प्रांत निवासी सूरज चेरूकट नामक व्यक्ति की जमकर तारीफ की। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने जिस सूरज की तारीफ की वो एक रैपर है। रैपर सूरज को हनुमानकाइंड के नाम से जाना जाता है। हनुमानकाइन्ड का ताजातरीन गाना ‘रन इट अप’ ने इन दिनों अपने क्षेत्र-विशेष में धूम मचा रखी है। इस गाने के माध्यम से सूरज ने भारतीय पारंपरिक संस्कृतियों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने का काम किया है। इस गाने में कलारी-पयट्टु, गतका और थांग-ता जैसी परंपरागत मार्शल आर्ट्स शामिल हैं।

रैपर सूरज मूलतः केरल के निवासी है। यही उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरज को महज इसलिए विशेष तौर पर उल्लेख किया क्योंकि उनकी नजर में सूरज ने अपने नए गाने ‘रन इट अप’ के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाने का काम किया है। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में उनका जिक्र करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश के खेल अब लोगों की पसंद बन रहे हैं। रैपर हनुमानकाइंड का नया गाना ‘रन इट अप’ आजकल बहुत फेमस हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें कलारी-पयट्टू, गटका और थांग-ता जैसे हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है। मैं हनुमानकाइंड को बधाई देता हूं कि उनके प्रयासों से दुनिया के लोग हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट के बारे में जान रहे हैं।

ऑफिशियल एशियन म्यूजिक चार्ट में हनुमानकिंड का नया गाना ‘रन इट अप’ लगातार तीसरे हफ्ते टॉप पर है। इससे पहले उनका गाना ‘बिग डॉग्स’ भी ऐसे ही हिट हुआ था। इसने कुछ समय के लिए स्पॉटिफाई के टॉप 50 में केंड्रिक लैमर के ‘नॉट लाइक अस’ को भी पीछे छोड़ दिया था। इस गाने के वीडियो में भारत की अलग-अलग संस्कृतियों को दिखाया गया है। इसमें लोक परंपराओं और पारंपरिक मार्शल आर्ट को भी शामिल किया गया है।

इस तरह मोदी ने जहां रैपर सूरज चेरुकट की प्रशंसा की। वहीं देशवासियों को चैत्र नवरात्रि, ईद और अन्य आगामी त्योहारों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। माई भारत कैलेंडर और टेक्सटाइल वेस्ट जैसे मुद्दों पर भी बात की। साथ ही भारत की संस्कृति, त्योहारों और युवाओं के विकास पर जोर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *