Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सीएम ने बुढ़िया माई से लगाई लोककल्याण की गुहार

सीएम ने बुढ़िया माई से लगाई लोककल्याण की गुहार

By Shakti Prakash Shrivastva on October 3, 2024
0 429 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

गोरखपुर महानगर के पूर्वी छोर स्थित कुसम्ही जंगल में आदिशक्ति माँ भगवती स्वरूपा बुढ़िया माई का मंदिर है। इलाकाइयों में माई के प्रति अगाध श्रद्धा है। यूँ तो आस्थावश यहाँ सालों-साल श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। लेकिन नवरात्रियों में यहाँ आने वालों की संख्या अधिक होती है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुढ़िया माई के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। माई की विशिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने माई से लोककल्याण की गुहार लगाई।

सागौन के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच बुढ़िया माई का मदिर है। मंदिर के पूरब में कुंड है। इलाकाईयों की बुढ़िया माई में अगाध आस्था है। उन्हे विश्वास है कि सच्चे मन से माई के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही वजह है कि मंदिर में सुबह होते ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। दिन भर यहाँ मेले जैसा माहौल् रहता है। श्रद्धालुओं की इतनी आवाजाही के बावजूद मंदिर परिसर लंबे समय तक उपेक्षित था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर-कुशीनगर मुख्य मार्ग से मंदिर तक का सड़क निर्माण हुआ साथ ही सुन्दरीकरण कार्य भी शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं अब वहाँ उपलब्ध है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटे। तो एयरपोर्ट से शहर की ओर जा रहा उनका काफिला मंदिर की ओर मुड गया। मंदिर पहुँच मुख्यमंत्री ने बुढ़िया माई के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने माई से प्रदेशवासियों सहित देशवासियों के कल्याण की कामना की। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सुंदरीकरण आदि के सरकारी निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बीजेपी विधायक विपिन सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद शाही की मौजूदगी में उन्होंने निर्माण कार्य मे तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *