Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी पर CM सख्त : कठोर कार्रवाई के निर्देश, विभागों में हड़कंप

सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी पर CM सख्त : कठोर कार्रवाई के निर्देश, विभागों में हड़कंप

By Shakti Prakash Shrivastva on April 14, 2022
0 617 Views

लखनऊ, (प्रमुख संवाददाता)। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के समय से आने-जाने संबंधी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ऐसे कर्मचारियों-अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि लेटलतीफ़ अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। पिछली सरकार में भी मुख्यमंत्री ने इस बाबत दिशा-निर्देश दिया था लेकिन अपेक्षित अनुपालन के अभाव में पुनः आदेश किया गया है। इस बार मुख्यमंत्री अपने आदेश को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने माना कि समय से उपस्थिति न होने की वजह से आम जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस बार सरकार की मंशा है कि आम आदमी की शिकायतों का त्वरित निदान हो। इसके लिए कार्यालयों में स्टाफ का उपस्थित होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने हर कार्यालय में सिटीजन चार्टर को भी प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत में कार्यालय में तीन दिन से अधिक कोई फ़ाइल लंबित न हो। देरी के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की जहा आम जन मानस में सराहना हो रही है वहीं कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। कारण कि एक लंबे कालखंड से एक ढर्रा सा बन गया था लेट आने का। अब उस ढर्रे में परिवर्तन करना पड़ रहा है। जो बहुत आसान नहीं है लेकिन सरकार के कड़ी रुख को देखते हुए कर्मचारी-अधिकारी सचेत है और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने में लग गए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *