Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • गोरखपुर में गंजी दुल्हन : दो हफ्ते में खुल गया नकली विग का खेल, पति ने भेजा मायके

गोरखपुर में गंजी दुल्हन : दो हफ्ते में खुल गया नकली विग का खेल, पति ने भेजा मायके

By Shakti Prakash Shrivastva on July 17, 2021
0 551 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। हर दूल्हे का एक सपना होता है कि उसकी दुल्हन के घने काले और लंबे-लंबे बाल हों। लेकिन अगर उसके इस सपने को कोई धोखे से पूरा करे तो कल्पना करिये जिस दिन खुलासा होगा तो क्या होगा। एक सच्ची घटना के जरिये से मैं आपको बताता हूँ कि ऐसे में क्या हुआ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमे एक ऐसी शादी हुई जिसमें बिना बाल वाली यानि गंजी दुल्हन की विग (बनावटी बाल) लगाकर शादी कर दी गयी। सच्चाई कभी न कभी खुलनी ही थी सो महज दो हफ्ते भी नहीं बीते कि ससुराल में एक दिन दुल्हन के बालों का विग दूल्हे के सामने ही नीचे गिर गया। अपने सामने बिना बालों वाली गंजी पत्नी को देख दूल्हा चकरा गया। अपने साथ हुए धोखे को घर वालों से बताया। सभी की राय से दुल्हन को उसके घर यानि मायके भेज दिया गया है। मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है।

मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ के एक युवक की शादी 28 जून को खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ बड़ी धूम-धाम से हुई। शादी को अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते थे कि बीते बुधवार को अचानक दूल्हे के सामने ही दुल्हन के सिर से उसका बालों वाला विग गिर गया। युवक ने जब दुल्हन को देखा तो उसके सिर पर बाल ही नहीं थे। उसने यह बात अपने परिवार से बताई और ससुराल वालों से भी पूछा। ससुराल वालों ने इसका कोई माकूल जवाब नहीं दिया। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने मिलकर तय किया और दुल्‍हन को वापस उसके मायके भेज दिया। लड़की के घर वाले भी परेशान हैं। उन्‍होंने पुलिस से न्‍याय की गुहार लगाई है। उधर, लड़के वालों का कहना है कि लड़की के घर वालों ने धोखा किया है। इस बात को छिपा कर शादी की थी। उधर, लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुला कर समाधान निकालने की कोशिश की। लेकिन लड़के वाले इसे अपने साथ हुआ धोखा मान रहे हैं। उन्हे ये सुलह मंजूर नहीं। दोनों पक्षों के बीच पंचायत की बात तय हुई है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की मुताबिक लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *