Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में धूमधाम से मना आजादी का 75वां वर्षगांठ और 76वां स्वतंत्रता दिवस, PM ने दिलाया संकल्प

देश में धूमधाम से मना आजादी का 75वां वर्षगांठ और 76वां स्वतंत्रता दिवस, PM ने दिलाया संकल्प

By Shakti Prakash Shrivastva on August 15, 2022
0 564 Views

पूर्वाञ्चलनामा, नईदिल्ली। 15 अगस्त को आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूं तो हमारा देश अपनी आजादी के सभी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से एक राष्ट्रीय पर्व सरीखे मनाता रहा है। लेकिन इस बार यह पहला मौका था जब केंद्र सरकार ने आजादी के 76 वें स्वतंत्रता दिवस और आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को विशिष्ट अंदाज में मनाने का निर्णय लिया। 11 अगस्त से ही देशवासियों ने हर घर तिरंगा अभियान से अपने को जोड़ते हुए न केवल अपने घर पर तिरंगा फहराया बल्कि आस-पड़ोस में भी तिरंगा फहराने में योगदान दिया। इस तरह करोड़ों-करोड़ देशवासियों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति अपना कर्तव्य और समर्पण दिखा कर जिस अद्भुत राष्ट्रवाद का परिचय दिया उसका देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के भारतवासियों ने प्रशंसा की। 15 अगस्त को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। अपने 83 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के आत्मनिर्भर बनाने के अपने पुराने संकल्प को दुहराने के साथ-साथ राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, सुरक्षा अनुसंधान, नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने पर देशवासियों में एक अलग कौतूहल देखने को मिला। कुछ 75 और 76 अंक के जिक्र से भ्रमित थे। हालांकि इसे आसानी से समझा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से पूरी तरह 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। यानि यह दिन देश की आजादी का पहला स्वतंत्रता दिवस बना। जबकि आजादी की पहली वर्षगांठ 15 अगस्त 1948 को मनाई गई। इस आधार पर जब हम गणना करेंगे तो पाएंगे कि 15 अगस्त 2022 को हम आजादी का जहां 75 वीं वर्षगांठ मना रहे है वही 76 वां स्वतंत्रता दिवस भी मना रहे है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को इस बार देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस मौके पर लाल किले से दिए अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले 25 वर्षों के लिए देशवासियों को पांच संकल्प दिलाये। उन्होंने कहा कि इस दौरान अब हमारा देश बड़े संकल्पों को आत्मसात कर के चलेगा। पहला संकल्प देश को विकसित राष्ट्र बनाने का और दूसरा संकल्प अपने भीतर मौजूद गुलामी के अंश को मिटाना।  अपने समृद्ध विरासत को याद करने को उन्होंने तीसरे संकल्प रूप में माना। एकता और एकजुटता को जहां चौथे संकल्प के तौर पर लिया गया वहीं नागरिकों के कर्तव्य को पांचवें संकल्प के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे बाहर न तो देश के राष्ट्रपति हैं और न ही प्रधानमंत्री।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *