Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

मायावती पर भारी चन्द्रशेखर !

By Shakti Prakash Shrivastva on December 27, 2024
0 468 Views

 शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों सियासी दलों में अंदर और बाहर की रस्सा-कस्सी ज़ोरों पर है। सत्ताधारी बीजेपी जहां अपने अंदर की खेमेबाजी से होने वाले नुकसान से बचने की कवायद में जुटी हुई है वही सपा और कांग्रेस एक गठबंधन में होने के बावजूद भविष्य को लेकर एकदूसरे से सशंकित है। प्रदेश में कई बार सरकार में रही बीएसपी के अपने अलग दर्द है। उसके कोर मतदाताओं का पार्टी के प्रति रुझान में लगातार जहां कमी आ रही है वही आजाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर जैसे नेता पार्टी के कोर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर उसके भविष्य के लिए मुसीबत खड़ी किए हुए हैं। इनमें जहां तक मायावती और चन्द्रशेखर का सवाल है वहाँ कोई शक नहीं है कि वर्तमान सियासी हालात में चंद्रशेखर मायावती के मुक़ाबले भारी पड रहे है।
इस बात को पुष्ट करने के लिए दोनों ही दलों यानि बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी का अतीत जानना जरूरी है। बहुजन समाज पार्टी यानि बीएसपी की सियासत चार दशकों की है जबकि चन्द्रशेखर की पार्टी को अभी 4 साल भी नहीं हुए है। लेकिन चन्द्रशेखर ने दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े तबके में अपनी घुसपैठ तेजी से बढ़ाई है। प्रदेश से बाहर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी चुनाव लड़ा है। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मीरापुर और कुंदरकी विधानसभा सीटें ऐसी थी जहां चन्द्रशेखर की पार्टी को बीएसपी से अधिक वोट मिले। आजाद समाज पार्टी ने नौ में आठ पर चुनाव लड़ा। इसमें पाँच पर उसके प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे जबकि दो पर तीसरे नंबर पर रही। कुंदरकी विधानसभा सीट पर बीएसपी प्रत्याशी को जहां 1057 मत मिले वहीं आसपा प्रत्याशी को 13896 मत मिले। इसी तरह मीरापुर में आसपा प्रत्याशी को 22661 मत मिले जबकि बीएसपी उम्मीदवार को महज 3248 मत ही मिले। इस तरह उपचुनाव के नतीजों में आसपा बीएसपी के मुक़ाबले मजबूत दिखी। भले ही आठों सीटे हारने के बाद भी चुनाव परिणाम ने आसपा का भविष्य बेहतर होने का संकेत तो दे ही दिया। वहीं बीएसपी का प्रदर्शन एक बार फिर कमजोर साबित हुआ। बीते लोकसभा चुनाव के चश्मे से देखें तब भी बीएसपी पर भारी पड़ती दिख रही है आसपा। क्योंकि जहां बीएसपी को एक भी सीट नहीं मिली वही आसपा उम्मीदवार के रूप में नगीना संसदीय सीट से स्वयं चन्द्रशेखर चुनाव लड़े और जीते भी। इसी तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी का मात्र एक विधायक जीत पाया था। इस तरह जो बीएसपी 1984 में गठित हुई। वो बीएसपी उत्तर प्रदेश में 1995 में व कुछ समय के लिए 1997 और 2002 से 2003 तक और 2007 से 2012 तक बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही थी। उसका सियासी ग्राफ इन दिनों लगातार गिरता जा रहा है। उसके अपने कोर दलित मतदाता तक उससे दूर होते जा रहे है। अब इनहि दलित मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में चन्द्रशेखर आजाद सफल होते दिख रहे है। उसका नतीजा में चुनावी नतीजों के रूप में सामने है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *