Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : 15 कैबिनेट और 27 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, 12 वरिष्ठों को दिखाया बाहर का रास्ता

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : 15 कैबिनेट और 27 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, 12 वरिष्ठों को दिखाया बाहर का रास्ता

By Shakti Prakash Shrivastva on July 7, 2021
0 399 Views

नयी दिल्ली, (संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का बुधवार की शाम न केवल विस्तार किया बल्कि उसमें अप्रत्याशित फेरबदल भी किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 43 नेताओं ने बतौर मंत्री शपथ ली। इनमें से 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। 53 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल की सदस्य संख्या अब 77 हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपनी टीम के 12 दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया। इनमें डॉ. हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डी वी सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, बाबुल सुप्रियो जैसे नाम शामिल हैं। इनके स्थान पर नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला और हरदीप पुरी समेत 15 नेताओं को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक दोनों संतुलनों को साधने का प्रयास किया गया है। एक तरफ पहली बार पूर्वोत्तर में 4 मंत्री बनाए गए हैं तो वहीं चुनावी राज्य यूपी से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा गुजरात से 5 और बंगाल से 4 लोगों को शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में जाति, क्षेत्र व योगदान के समीकरण पर खास ध्यान रखा गया है। जिन राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं उनका भी विशेष ख्याल रखा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से छठी बार महराजगंज क्षेत्र से सांसद चुने गए पंकज चौधरी को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *