Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार विधानसभा का मानसून सत्र : बगैर वैक्सीन विधायकों की इंट्री नहीं

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र : बगैर वैक्सीन विधायकों की इंट्री नहीं

By Shakti Prakash Shrivastva on July 17, 2021
0 659 Views

पटना, (संवाददाता)। बिहार विधान सभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने वाला है। कोरोना महामारी और उससे उपजे हालात को देखते हुए विधान सभा के इस मानसून सत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय सरकार ने लिया है। विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की मुताबिक जिन विधायकों ने कोरोना का वैक्सीन नहीं लगवाया है उन्हे विधान सभा सत्र में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

विधान सभा का यह मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा की मुताबिक कोविद-19 का वैक्सीन विधायकों को लगवाना अनिवार्य है। जो भी विधायक यह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे उन्हे किसी भी हालत में विधान सभा के मानसून सत्र में प्रतिभाग करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अभी समय है जिन्होंने भी अभी तक कोविड-19 का वैक्सीन नहीं लगवाया है वो सत्र से पूर्व हर हाल में लगवाले। वैक्सीन लगवाने से उनके साथ-साथ अन्य लोगों की भी सुरक्षा होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि मेडिकल आधार पर कुछ सदस्यों को छूट दी जा सकती है। ऐसे विधायक जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ स्वस्थ हो चुके हैं और जिन्हे उनके डॉक्टरों ने कुछ समय बाद टीका लगवाने की सलाह दी है, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। अध्यक्ष ने कहा उनके अलावा मेडिकल कारणों से टीका नहीं लगवाने वालों को भी सत्र में शामिल होने दिया जाएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *