Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी मंत्रिमंडल : फेरबदल भी विस्तार भी !

By Shakti Prakash Shrivastva on March 1, 2025
0 327 Views

                                                                                  शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 67 करोड़ श्रद्धालुओं को जुटाकर देश ही नहीं पूरी दुनिया को सनातन और उसके महात्म्य का संदेश देने मे सफल रही है। इस सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज हरतरफ तारीफ हो रही है। इस आयोजन के सफलता की चर्चा के बीच अब प्रदेश में सियासी गहमागहमी भी बढ़ गयी है। योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने और उसके विस्तार की चर्चा शुरू हो गयी है।

सियासी गलियारों में तैर रही चर्चाओं के बीच मंत्रिमंडल में लगभग आधे दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के साथ-साथ कुछ फेरबदल भी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है कि 75 वर्ष की आयु पार कर चुके मंत्रियों को विश्राम देते हुए कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। खासकर ऐसे मंत्रियों पर गाज गिर सकती है जिनका परफारर्मेंस पार्टी या सरकार के मंशानुकूल नहीं रहा है। पिछले दिनों प्रदेश में दस विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों को कुल आठ सीटों पर विजय मिली। इनमें कुछ ऐसे भी सीटें हैं जो पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गयी थी। ऐसी सीटों पर पार्टी का झण्डा ऊंचा करने वाले या जीत दर्ज करने वाले विधायको को भी पार्टी मंत्री बना सम्मानित कर सकती है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का खाका कुछ हद तक बिहार में हालिया हुए मंत्रिमंडल विस्तार के आधार पर खींचा जा सकता है। सियासी जानकारों को उम्मीद है कि इसमें जातीय समीकरणों का भी बखूबी ख्याल रखा जाएगा। मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों को संगठन और संगठन के कुछ पदाधिकारियों को मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाने की संभावना भी जताई जा रही है। कुछ युवाओं को भी प्रतिनिधित्व दिये जाने की उम्मीद है। फेरबदल या विस्तार की पूरी कवायद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है।

पिछले कई दिनों से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरे मीडिया में अपनी जगह बना रही थी। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि पहले विधानसभा उपचुनावों की वजह से और बाद में महाकुंभ के आयोजन के चलते इसे अमली जमा नहीं पहनाया जा सका। लेकिन अब जबकि स्थितियाँ सामान्य हो गई है तो माना जा रहा है कि अब सरकार में जो रद्दोबदल होना है वो जल्द ही होगा। इसके लिए बाकायदा जमीनी स्तर से जो रिपोर्ट पार्टी हाइकमान को जाना था। वो भेजा जा चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की पूरी जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान को दिया गया है। हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही इसका क्रियान्वयन कर दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *