Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

हरदोई विधायक नितिन की विधायक निधि से लगेगा बावन में आक्सीजन प्लांट

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2021
0 328 Views

हरदोई, (संवाददाता)। हरदोई जनपद के बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 69.५ लाख रूपयों की लागत से लगेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट। हरदोई सदर के विधायक नितिन अग्रवाल की विधायक निधि से लगाया जा रहा है यह प्लांट। पीएम केयर फंड द्वारा L2 हॉस्पिटल में लगवाया जा रहा है ऑक्सीजन प्लांट। इसलिए पूर्व में प्रस्तावित स्थान बदल दिया गया है। अब नया प्लांट बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा। पहले विधायक नितिन अग्रवाल ने L2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने के लिए दी थी सहमति।

कार्यदायी संस्था है उप्र लघु उद्योग विकास निगम, लखनऊ

इसे बतौर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम, लखनऊ द्वारा लगाया जाएगा। इसके लिए जिला ग्राम विकास अभिकरण, हरदोई द्वारा कार्यदायी संस्था को आवश्यक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गयी है। हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, विजय सिंह, आशा एडवोकेट, हबीब लिट्टे ,मुन्ना नेता, इंद्रपाल सिंह एडवोकेट, प्रकाश गुप्ता, पवन जैन, प्रदीप गुप्ता प्रधान, योगेंद्र सिंह मुजाहिदपुर, नरेश पाल सिंह बरखेड़ा, धर्मेंद्र सिंह खुमारीपुर समेत 52 ब्लॉक से जुड़े सैकड़ों  लोगों ने खुशी  व्यक्त करते हुए सदर विधायक को आभार व्यक्त किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *