Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गुब्बारे में बैठ हवा में उड़िये और नीचे का नजारा लीजिये

By Shakti Prakash Shrivastva on January 6, 2023
0 524 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

भारी भरकम गुब्बारे में घुसकर बैठिए और आसमान में कुलांचे भरिए। इतना ही नहीं आसमान में पहुँच ऊपर से नीचे जमीन की छटा निहारिए। सुनकर मन रोमांचित हो उठता है तो कल्पना करिए कि जब ऐसा होगा तो कैसा होगा। यदि आप ऐसा रोमांच उठाना चाहते है तो फिर 17 से 20 जनवरी के बीच वाराणसी पहुंचिए। इस दौरान यहाँ एक बैलून फेस्टिवल यानि गुब्बारा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए दस विदेशी और दो हिन्दुस्तानी पायलटों को आमंत्रित किया गया है। यही पायलट गरम हवा वाले इन गुब्बारों को उड़ाएंगे।

बैलून उत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि जिन देशों के पायलटों को आमंत्रित किया गया है उनमें इटली, पोलैंड, यूके, यूएस, फिनलैंड आदि देश प्रमुख है।  इस बैलून फेस्टिवल या गुब्बारा उत्सव के आयोजन से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इलाकाई पर्यटन को इस आयोजन से एक नया आयाम मिलेगा। 17 जनवरी से शुरू होने वाला यह आयोजन 20 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन में शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। आठ देशों की सदस्यता वाले इस संगठन में कजाकिस्तान, किरगिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, चीन, पाकिस्तान और भारत शामिल है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आयोजन की विधिवत तैयारी शुरू कर दी है। उपनिदेशक की मुताबिक आयोजन में प्रतिदिन 11 हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। इसके अलावा एक बैलून को रिजर्व में रखा जाएगा। गुब्बारे के उड़ान भरने के लिए शहर के तीन स्थानों का चयन किया गया है। इनमें एक गंगा पार डोमरी, दूसरा सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल परिसर, कमच्छा और तीसरा संपूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा है। इस आयोजन में शिरकत करने काशी पहुँच रहे एससीओ देशों के प्रतिनिधि हॉट एयर बैलून में बैठकर आसमान से काशी के सौंदर्य को निहारेंगे। इसके अलावा पर्यटक अर्द्धचंद्राकार घाटों की मनोरम छटा का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों के लिए आयोजकों द्वारा 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *