Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

खतरे में राहुल गांधी !

By Shakti Prakash Shrivastva on August 25, 2025
0 190 Views

                                                                             शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

देश में जिस तरह नेताओं को टारगेट किया जा रहा है वो स्थिति चिंताजनक है। कानून व्यवस्था के बेहतर इंतजमात के दावों के बावजूद आए दिन देश के किसी न किसी हिस्से में राजनेताओं पर हमले की खबरें देखने-सुनने को मिल ही जाती हैं। हाल हीं में जिस तरह दिल्ली की मुख्यमंत्री के ऊपर हमला किया गया वो भी उस समय जब वो आम जनता से उन्हीं के मुद्दों पर बातचीत करने के लिए ही मिल रही थी। इस वारदात के बाद एक बार फिर से नेताओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा होने लगी है। कहीं न कहीं इस क्रम में फिर गांधी परिवार के सदस्यों को लेकर भी चिंता होने लगी है। क्योंकि इस परिवार ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरीखे शीर्षस्थ नेताओं को खोया है। इस बाबत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बकायदे रायबरेली के पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया है।

हाल के दिनों में ऐसा देखा गया है कि किस तरह से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला हुआ, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गाजियाबाद में चप्पल फेंकी गई, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर पुणे में जूता फेंका गया, उद्योगपति और कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पर कुरुक्षेत्र में जूता फेंका गया, पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अहमदाबाद में जूता फेंका गया, केन्द्रीय मंत्री रहे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर जूता फेंका गया और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरिवाल पर कई बार हमले हुए। ये सभी मामले पूर्व के हैं लेकिन तजका मामला  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले का है। इस हमले के बाद बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के छः नेताओं की सुरक्षा कवच दिया है। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के विधानसभा सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

कांग्रेस पार्टी के सुरक्षा के शिकार पूर्ववर्ती नेताओं व राहुल गांधी के परिवारिजनों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी ने सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की सरकार से मांग की है। श्री राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आमजन से मुलाकात के दौरान हुए हमले का जिक्र करते हुए लिखा है कि जनता से सीधे संवाद करने वाले नेताओं के लिए सुरक्षा और भी अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। वे लगातार जनता के बीच रहते हैं और हाल के वर्षों में भारत जोड़ो यात्रा के बाद इन दिनों बिहार में जन-अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में राहुल गांधी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और उन्हें सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा दी जानी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *