Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

दिल्ली में ‘फ्री’ की सियासत !

By Shakti Prakash Shrivastva on January 24, 2025
0 410 Views

                                                                                  शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी दलों का चुनाव प्रचार अपने शबाव पर है। हर चुनावों की तरह इस चुनाव में भी सियासी दल मतदाताओं को रिझाने के लिए हर वो संभव हथकंडे अपना रहे है जिससे मतदाता प्रभावित होकर उनके पक्ष में मतदान कर दे। लेकिन अन्य चुनावों की तुलना में इस बार सियासी दलों के प्रचार में एक नई चीज देखने में आ रही है वो है एक अलग मुद्दा जिस पर सियासी दलों का विशेष फोकस है। ये मुद्दा मंहगाई, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जुड़ा नहीं है लेकिन इससे भी अहम बनाकर सियासी दलों द्वारा पेश किया जा रहा है। मुद्दा है फ्री का। सियासी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए एक से एक बढ़कर फ्री की योजनाएं घोषित कर रही है। इसमें क्या सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, क्या बीजेपी और क्या काँग्रेस, सभी में एक दूसरे से अधिक फ्री योजनाएं घोषित करने की होड़ सी मची हुई है।

दिल्लीवासियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फ्री की जिन योजनाओं को आम आदमी पार्टी प्राथमिकता पर रखे हुए है उनमे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2100 देने का वादा, 60 साल के अधिक के बुजुर्गों को संजीवनी योजना के तहत फ्री इलाज, पुजारियों व ग्रंथियों को 18000 का मासिक वेतन, ऑटो चालकों को 10 लाख का बीमा, बेटी की शादी के लिए 1 लाख जैसी योजनाए शामिल है। इसके अलावा मकानमालिकों के बाद अब किरायेदारों तक को भी बिजली-पानी फ्री मे देने का ऐलान किया है। जहां तक केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी का सवाल है तो बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना में हर माह 2500 रुपये, मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना में गर्भवती योजना को 2100 रुपये, सस्ता सिलेंडर योजना में गरीबों को 500 में सिलेंडर, बुजुर्गों के लिए पेशन योजना 2500 करने का वादा, सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, विधवा और निराश्रितों को 3000 तक सहायता देने का वादा और जनहित में इनके लिए आयुष्मान योजना लागू करने का वादा भी कर रही है। इसके जरिए बीजेपी को यकीन है कि उसकी पार्टी लगभग ढाई दशकों का बनवास काटकर इस बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सियासी जंग को त्रिकोणीय बना दिया है। आप और बीजेपी से इतर कांग्रेस ने युवा उड़ान योजना के तहत बेरोजगारों को 8500 रु., सस्ता सिलेंडर योजना में 500 में सिलेंडर देने का वादा, मुफ्त राशन किट देने का वादा, 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा और महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा कर यह जताने की कोशिश कर रही है कि उसकी फ्री वाली योजनाएं अन्य दलों की तुलना में अधिक कारगर साबित होगी।

इस बार ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है कि दिल्ली की सियासत मे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से इतर फ्री की योजनाओं का मुद्दा पहले के मुकाबले कहीं अधिक सुपरहिट हो चुका है। आज की तारीख में कोई पार्टी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती है। बीजेपी को भरोसा है की उसके झोले में आप के मुकाबले ज्यादा बेहतर फ्री योजनाएं हैं। दिल्ली की जनता डबल इंजन सरकार में यकीन रखते हुए उसकी योजनाओं पर मुहर लगाएगी। वहीं आप का कहना है बीजेपी और कांग्रेस हमारी सरकार की योजनाओं की नकल कर रही है।

अब यहाँ यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता को किस पार्टी की फ्री योजनाए सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। 8 फरवरी को इसका भी खुलासा हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *