Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

ऑक्सीजन की कमी पर बोले अखिलेश, कहा- सरेआम झूठ बोल रही है BJP सरकार

By Nikhil Pal on April 27, 2021
0 224 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना से हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि अस्पतालों में बेड की कमी पड़ गई है और ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। सरकार तो सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी में लगी है। रोज लोगों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है।लेकिन सरकार मेडिकल ऑक्सीजन के साथ ही हॉस्पिटल में बेड और दवा भी मुहैया कराने मेंं पूरी तरह से फेल है। इसके बाद भी लगातार झूठ बोला जा रहा है।

केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पीड़ा पर एक ट्वीट किया है।सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुये कहा कि, ये नैतिक अपराध है।उन्होनें कहा कि, अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिये बाध्य हैं।अखिलेश यादव ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में लोग मेडिकल ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खाली सिलेंडर लेकर यह लोग भीषण गर्मी में या तो ऑटो या फिर रिक्शा में बैठकर लम्बी दूरी तय कर रहे हैं, लेकिन इनको मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से लोग भटक रहे वो बेहद ही दु:खद क्षण है। उससे भी दु:खद है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार झूठ बोल रही है। भाजपा सरकार तो अब रोज सरेआम झूठ बोल रही है। यह एक नैतिक अपराध है। भाजपा तो नैकिकता का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्य का इतना अपमान पहले नहीं हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *