Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कहीं प्रतिबंध तो कही टैक्स फ्री!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कहीं प्रतिबंध तो कही टैक्स फ्री!

By Shakti Prakash Shrivastva on May 9, 2023
0 116 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

         देश में कायदे-कानून को लेकर भी अब बहस होनी चाहिए। क्योंकि देश में राज्यों की सरकारे अपनी-अपनी पार्टी के एजेंडे के हिसाब से अपनी प्राथमिकताएं तय कर रही है। इन सब के बीच पिस रहा है यहाँ का आम आदमी। अभी 5 मई को एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है द केरल स्टोरी। इस फिल्म को ही उदाहरण के तौर पर लें। अगर फिल्म में ऐसा कुछ है जो देश की अवाम और देश की संप्रभुता के लिहाज से उचित नहीं है तो बेशक ऐसी फिल्मे पूरे देश में प्रतिबंधित होनी चाहिए। लेकिन अगर इस फिल्म को किसी प्रदेश में प्रतिबंधित किया जाए और दूसरे राज्य में उसको इतना अच्छा माना जाए कि उसे टैक्स फ्री किया जाए और वहाँ के मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट बैठ कर देखे तो इसे आप क्या कहेंगे। इस फिल्म द केरल स्टोरी में युवतियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराए जाने की कहानी है। फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी यह फिल्म शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है। आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है।  फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है। जहां तक इस फिल्म पर राज्य सरकारों की मंशा का है तो इस फिल्म के बारे में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार का मानना है कि इससे राज्य में अमन-चैन को खतरा हो सकता है। इसलिए सरकार ने 8 मई को इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इसे टैक्स फ्री करने जा रही है। पूरा मंत्रिमंडल इस फिल्म को एक साथ बैठकर देखेगा भी। तमिलनाडु सरकार भी सुरक्षा के लिहाज से 7 मई को इसकी स्क्रीनिंग प्रतिबंधित किया है। झारखंड और केरल में प्रतिबंध किए जाने की मांग जोरों पर है। मध्यप्रदेश ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली में इसको टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। इस तरह आप बेहतर समझ सकते हैं कि किसी राज्य में वही कहानी सुरक्षा पर खतरा खडा करती है और वही कहानी दूसरे राज्य के लिए इतनी मुफीद है कि उसे राज्य सरकार टैक्स का नुकसान उठाते हुए उसे टैक्स फ्री करती है। यहाँ यह भी जानना आवश्यक है कि टैक्स फ्री होता क्या है। दरअसल टैक्स फ्री में राज्य सरकार उस फिल्म की टिकट बिक्री पर अपने हिस्से का जीएसटी माफ कर देती है लिहाजा टिकट सस्ता हो जाता है। ऐसा फिल्म की जनोपयोगी कहानी के आधार पर अमूमन होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *