Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बिहार विधानमंड से लोजपा पूरी तरह साफ, इकलौते विधायक राजकुमार जेडीयू में शामिल

बिहार विधानमंड से लोजपा पूरी तरह साफ, इकलौते विधायक राजकुमार जेडीयू में शामिल

By Nikhil Pal on April 7, 2021
0 228 Views

पटना-बिहार से लोकजनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मटिहानी से विधायक राजकुमार सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने से नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का मन बना लिया था और बगावती तेवर दिखाने लगे थे।दरअसल बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राजकुमार सिंह ने विधानसभा में एनडीए के उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया था। इसके बाद ही एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस वार्ता कर उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया था। एलजेपी के इस रवैये के बाद से ही राजकुमार ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था।

स्पीकर ने दी मान्यता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने लोजपा विधायक दल के जेडीयू में विलय की मान्यता दे दी।बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा से लोजपा के टिकट पर जीत कर आए विधानसभा पहुंचे राजकुमार सिंह काफी दिनों से जदयू के संपर्क में थे। कई दफे उन्होंने खुलकर सरकार का समर्थन किया था। आज उन्होंने विधिवत लोजपा छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया। मटिहानी से विधायक राजकुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के समक्ष उपस्थित होकर जेडीयू में के सदस्य के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया था।जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं सत्ताधारी जेडीयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने भी विलय पर अपनी सहमति की सूचना दी थी। विधानसभा सचिवालय की तरफ जारी पत्र में कहा गया कि भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ने लोक जनशक्ति पार्टी विधायक दल का जनता दल यूनाइटेड विधायक दल में विलय की मान्यता प्रदान की है। आज से राजकुमार सिंह जनता दल यूनाइटेड विधायक दल के सदस्य के रूप में अधिसूचित किए जाते हैं।राजकुमार सिंह ने जेडीयू के विधायक रहे बोगो सिंह को मटिहानी विधानसभा चुनाव में हराकर जीत हासिल की थी।चुनाव जीतने के बाद से ही उनकी नजदीकियां जेडीयू से बढ़ने लगी थीं।कई बार वे मंत्री अशोक चौधरी व अन्य जेडीयू नेताओं के आवास पर भी देखे गए थे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की थी। हाल ही में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने जेडीयू विधायक महेश्वर हजारी के पक्ष में विस में मतदान भी किया था। इसके बाद लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने विधायक राजकुमार सिंह से शो-कॉज भी पूछा था। जेडीयू के समर्थन पर शो-कॉज पूछे जाने के बाद ये कयास लगने लगे थे कि वे बहुत जल्द जेडीयू का दामन थाम सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *