Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में 29 अप्रैल तक लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में 29 अप्रैल तक लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

By Nikhil Pal on April 20, 2021
0 220 Views

रांची-झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया है।रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, सरायकेला, हजारीबाग समेत वैसे जिले जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां पहले से लॉकडाउन लगाने की बात उठ रही थी।जानकारी के मुताबिक़ ये लॉकडाउन 29 अप्रैल तक का होगा।
अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए सरकार के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा था। ये लॉकडाउन आज से ही प्रभावी रहेगा।

विपक्ष ने भी की थी मांग

बता दें की लॉकडाउन में केवल आवश्यक सेवाओं पर छूट रहेगी, वहीं दुकानों को बंद रखने से लेकर लोगों की आवाजाही पर रोक लग सकती है। पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक के अलावा सरकार के घटक दलों की ओर से लॉक डाउन की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कड़े फैसले लेने के संकेत दिए थे।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बीते दिन मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की थी और झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बेकाबू हो रहे हालात को संभालने के लिए राज्‍य में कम से कम एक सप्‍ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की थी। सीएम की सर्वदलीय बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, राजद ने झारखंड में लॉकडाउन लागू करने की वकालत की थी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने भी कोरोना पर नियंत्रण के लिए झारखंड में लॉकडाउन लागू करने की मांग की थी।कोरोना की सेकेंड वेव की दूसरी स्ट्रेंन की वजह से झारखंड में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा था, हर दिन संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था ऐसे में आम जनता को परेशानी हो रही थी, सोमवार को ही राज्य में 4000 से जयादा कोरोना संक्रमित मिले थे और 46 लोगों की मौत हो गई थी।जबसे से कोरोना ने झारखंड में फैल रहा है तभी से राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार आम जनता से ये अपील कर रही थी की बेवजह घर से ना निकलें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क और सैनीटाईजर का इस्तेमाल करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *