Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • JP जयंती : सिताबदियारा में अमित शाह फूंकेंगे बिहार में गठबंधन सरकार के सर्वनाश का बिगुल

JP जयंती : सिताबदियारा में अमित शाह फूंकेंगे बिहार में गठबंधन सरकार के सर्वनाश का बिगुल

By Shakti Prakash Shrivastva on October 7, 2022
0 623 Views

https://spotifyanchor-web.app.link/e/9Mm3I2jcWtb

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, बलिया। आजाद हिंदुस्तान में सरकार विरोधी आंदोलनों के सबसे बड़े नायक के रूप में जयप्रकाश नारायण का नाम लिया जाता है। वो जयप्रकाश जिनकी अगुवाई वाला आंदोलन सम्पूर्ण क्रांति इंदिरा गांधी सरकार के पतन का कारण बना था। 11 अक्टूबर को उन्ही जयप्रकाश नारायण की जयंती है। कहते है राजनीति एक ऐसा विषय है जिसकी व्याख्या के लिए मौजूं समय का होना भी बहुत मायने रखता है। इस समय बिहार में नीतीश के पाला बदलने से उपजे हालात में बीजेपी की राजनीति के लिए जेपी की जन्मतिथि एक मुफीद अवसर बन कर उभरा है। इसका पूरा लाभ लेने के लिए कद्दावर बीजेपी नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके जन्मतिथि पर उनके जन्मस्थान बलिया जिले के सिताबदियारा में मौजूद रहेंगे। यहाँ से श्री शाह एक भव्य आयोजन के माध्यम से बिहार में जातिवादी, अवांछनीय तत्वों के ‘नापाक’ गठबंधन की सरकार के अंत की इबारत लिखने का प्रयास करेंगे। सिताबदियारा में पार्टी के सांसदों-विधायकों के साथ आयोजन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आयोजन में गृहमंत्री श्री शाह न केवल जनसभा को संबोधित करेंगे बल्कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण कि भव्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मुताबिक जेपी ट्रस्ट पर एक पालिटिकाल म्यूजियम भी बनाया जाएगा। यूपी और बिहार के कुल 46 गांवों की महिलाओं को यहां कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जाएगा। महिलाओं को राष्ट्रीय ध्वज बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय ध्वज की हिंदुस्तान के कोने कोने में गांधी आश्रम पर आपूर्ति की जाएगी। पार्टी नेताओं ने बातचीत में कहा कि बिहार की नापाक गठबंधन वाली सरकार के दिन लदने वाले हैं। उनकी सत्ता के ताबूत में कील साबित होगा यह आयोजन। आयोजन का संदेश भांप बिहार की नीतीश सरकार की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आनन-फानन में कई परियोजनाओं (उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र, नवनिर्मित सड़क व पुस्तकालय आदि) का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री को करना पड़ा। अमित शाह लालू की गृह क्षेत्र और पार्टी के गढ़ से नीतीश को एक चुनौती देने वाले हैं। यहाँ से वे सिवान, गोपालगंज के साथ-साथ छपरा पर भी निशाना साधेंगे। इस बार की चुनौती जेडीयू को गठबंधन धर्म के तहत दी गई सीट गोपालगंज और सिवान पर कब्जा करना है जहां अभी जेडीयू के उम्मीदवार पिछले चुनाव में जीत हासिल किये थे। वैसे इस क्षेत्र में अमित शाह की दूसरी यात्रा है। छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने 2015 में जेपी की जयंती मनाई थी तो उनके साथ अनंत कुमार भी आए थे। इस मौके पर गृहमंत्री के साथ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सहित केंद्र के आधा दर्जन मंत्रियों व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री भाग लेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *