Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

पूरे बिहार में बारिश अलर्ट : 15 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान

By Shakti Prakash Shrivastva on August 12, 2021
0 584 Views

पटना, (संवाददाता)। मौसम विभाग की मुताबिक पूरे बिहार में 15 अगस्त तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार बिहार के सभी 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। नेपाल से सटे बिहार के तराई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल के साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में लोगों को मौसम से अलर्ट किया है। गुरुवार को मानसून का प्रभाव पूरे बिहार में होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा अमृतसर, देहरादून, बरेली, गोरखपुर से पटना होते हुए अरुणाचल प्रदेश की तरफ गुजर रही है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आस-पास फैला हुआ है। इन सभी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटे में बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। नेपाल से सटे तराई के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बिहार में टर्फ रेखा गुजरने के साथ ही साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बनने के साथ ही नमी भी आ रही है। इस कारण से 15 अगस्त तक बिहार के अधिकांश हिस्से में सात से 43 एमएम तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई सहित 12 जिलों 45 एमएम तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से होते हुए हिमालय की तराई स्थित रक्सौल, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, मोतिहार, रक्सौल, अररिया. किशनगंज तक साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार के विभिन्न हिस्से में प्रवेश कर रही है, जिसकी वजह से पटना, गया, शेखपुरा में तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे। गुरुवार को इसमें कमी आने का अनुमान है। गुरुवार को तेज हवा के साथ आसमान पर बादल छाए रहने व रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस मानसून में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *