Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अखिलेश के दबाव में यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार!

अखिलेश के दबाव में यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार!

By Shakti Prakash Shrivastva on November 6, 2023
0 591 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीडीपी का नारा क्या दिया अन्य दलों के पेट में मरोड़ शुरू हो गई। क्या बीजेपी क्या कांग्रेस और क्या बीएसपी सभी इन दिनों पीड़ीपी यानि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों की काट ढूँढने में लगे हैं। कांग्रेस इनके लिए एक वृहद कार्यक्रम चला रही है जबकि बीजेपी भी अपने कार्यक्रमों में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को खास तवज्जो दे रही है। बीजेपी अभी अखिलेश यादव के इस पीडीपी कार्ड की काट तलाश ही रही थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना करा के बीजेपी के दबाव को कई गुणा बढ़ा दिया। बीजेपी अब हर हाल में जल्द से जल्द जातीय जनगणना और पीडीपी के दबाव से निकालना चाहती है। इसके लिए वो कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। यहाँ तक कि योगी सरकार 0.2 का दिवाली पूर्व होने वाला बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में भी इस दबाव का असर देखने को मिल सकता है। सियासी जानकारों की मुताबिक इस मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान तो शामिल हो ही रहे है बल्कि और भी कई ऐसे चेहरों के शामिल होने की संभावना है जो इस वर्ग विशेष का प्रतिनिधित्व करते हैं। मतलब साफ है कि योगी सरकार का यह विस्तार पूरी तरह से अखिलेश के पीडीपी मुहिम और जातीय जनगणना के प्रभाव की झलक दिखाने वाला हो सकता है।

इस साल जुलाई में सुभासपा के एनडीए में और सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही लगातार योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा सुर्खियों में रह रही है। सियासी जानकारों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी में सैद्धांतिक सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन जबसे अखिलेश यादव के पीडीपी ने जोर पकड़ा और जाति जनगणना के मुद्दे को हवा मिलने लगी तब जाकर बीजेपी  नेतृत्व गंभीर हुआ। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इनके बीच राजभर और नोनिया समाज को साधने के लिए ओमप्रकाश और दारा सिंह को मंत्री बनाने पर चर्चा हुई।  सियासी पंडित यह मानकर चल रहे है कि दिवाली के पहले-पहले पूरी उम्मीद है कि योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाए। यह विस्तार अखिलेश के पीडीपी और जातीय जनगणना का बखूबी मुजहरा कराएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *