Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी : ब्रज में सवा मन पँचामृत से हुआ महाभिषेक, मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध का ऐलान

श्री कृष्ण जन्माष्टमी : ब्रज में सवा मन पँचामृत से हुआ महाभिषेक, मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध का ऐलान

By Shakti Prakash Shrivastva on August 31, 2021
0 661 Views

मथुरा, (संवाददाता)। देश ही नहीं दुनिया भर में फैले कृष्णभक्तों ने सोमवार की मध्यरात्रि अपने आराध्य मुरली मनोहर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर भी घंटे-घड़ियाल, ढ़ोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे और मृदंग के धुनों के बीच हरिबोल के जयकारे के साथ मध्यरात्रि का जन्मोत्सव मनाया गया। समूचा मंदिर परिसर भक्तों के ठिरकर की धुन से गुंजायमान हो गया था। विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद भगवान के विग्रह को सवा मन दूध,दही, घी, बूरा, शहद और दिव्य औषधियों से तैयार पंचामृत से महाभिषेक किया गया। लाखों की संख्या में भक्तों ने इस आयोजन का दिव्य दर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दिन मथुरा पहुँच न केवल उत्सव की तैयारियों का दिन में जायजा लिया, दर्शन किया बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा को पुनर्स्थापित करने के क्रम में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान भी किया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष केशर आदि सुगंधित द्रव्यों में लिपटे भगवान कृष्ण के विग्रह मोर्छलासन में विराजमान होकर अभिषेक स्थल पहुंचे। रजत कमलपुष्प में विराजित कान्हा का महाअभिषेक सवा मन दूध, दही, घी, बूरा, शहद और दिव्य औषधियों से तैयार पंचामृत से किया गया। इस दौरान आसमान से पुष्पों की कृत्रिम बरसात होने लगी। महाभिषेक के बाद कन्हैया की शृंगार आरती की गई। श्रीकृष्ण के जन्म के इस अलौकिक दर्शन का यह दौर रात 1:30 बजे तक यूं ही चलता रहा। मथुरा में सोमवार कान्हा के जन्म के दर्शन की अभिलाषा के साथ आए भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास उमड़ पड़ा। दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार के बाद भक्तों को कन्हैया के अलौकिक दर्शन प्राप्त हुए। दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दोपहर के वक्त श्रीकृष्ण की पूजन किया। जो परंपरा अब तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज निभाते थे, उसे गोरखनाथ पीठधीश्वर योगी आदित्यनाथ (सीएम) ने निभाया। ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महात्म्य को स्थापित करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा के बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस घोषणा से लाखों की संख्या में ब्रज क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर फ़ेल गयी। सभी ने इसके लिए सूबे के मुखिया योगी को हृदय से आभार व्यक्त किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ब्रज के अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों द्वारा ठाकुरजी के श्रीविग्रहों का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद इस्कॉन मंदिर प्रांगण में हरे राम हरे कृष्ण की सुमधुर ध्वनि के मध्य देशी विदेशी भक्तों ने संकीर्तन किया। द्वारिकाधीश मंदिर में अजन्मे का जन्म बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रात: छ: बजे से ही प्रारंभ हो गया। मंदिर में नौबत बजाई गई, भक्तों ने प्रात: 6:15 बजे तक मंगला के दर्शन खोले किए। 6:30 बजे दूध, दही, शहद, बूरा और घी से ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद ठाकुरजी का रत्नों, स्वर्ण और चांदी के आभूषणों से भव्य शृंगार हुआ। शृंगार के बाद ठाकुर जी के राजभोग के दर्शन खुले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *