Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी:मार्च में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 39 डिग्री पहुंचा; 10 वर्षों में दूसरी बार सबसे गर्म माह

By Nikhil Pal on March 30, 2021
0 221 Views

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में मार्च 2021 की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म रहा। वहीं, होली भी एक दशक की सबसे गर्म होली रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।बीते कुछ दिनों से तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही थी। सोमवार को बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक दशक का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2017 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

मार्च में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

बीते 10 सालों में वर्ष 2017 को छोड़ इतनी गर्मी पहले नहीं पड़ी। बीते साल 31 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।अधिकतम तापमान में ही वृद्धि नहीं हो रही है तेज धूप के चलते हैं रात में भी खासी गर्मी महसूस की जा रही है। तापमान लगातार सामान्य के मुकाबले तीन-चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। बीती 23 मार्च को तो न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साफ है कि दिन में तो गर्मी है ही रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में होली होने से मौसम बेहद गर्म हो गया। इससे पहले वर्ष 2005 में 25 मार्च, 2013 में 27 मार्च को होली मनाई गई थी। मौसम गर्म होने के कारण लोगों ने जमकर होली खेली।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल अगले एक सप्ताह मौसम में किसी तरीके के बदलाव की उम्मीद नहीं हैं मंगलवार को भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। तापमान में वृद्धि लखनऊ में ही नहीं हुई प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया सुल्तानपुर और कानपुर भी बेहद गर्म रहे। यहां भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *