Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • महाराष्ट्र
  • आजादी का अमृत महोत्सव : 15 अगस्त तक ऐतिहासिक इमारतों में नहीं लगेगा कोई प्रवेश शुल्क

आजादी का अमृत महोत्सव : 15 अगस्त तक ऐतिहासिक इमारतों में नहीं लगेगा कोई प्रवेश शुल्क

By Shakti Prakash Shrivastva on August 4, 2022
0 174 Views

पूर्वाञ्चलनामा, नई दिल्ली। पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर्षोल्लास के माहौल में आम देशवासी देश के ऐतिहासिक महत्व को नजदीक से बखूबी समझ सके इसके लिए केंद्र सरकार ने 5 अगस्त से 15 अगस्त तक देश की सभी ऐतिहासिक इमारतों में देशवासियों का प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 5 अगस्त से प्रभावी होगा। समूचे देश में हजारों की संख्या में केंद्र सरकार के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित इमारते हैं। इन इमारतों में अलग-अलग प्रवेश दर निर्धारित है। इमारत देखने जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित शुल्क अदा करने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलता है। लेकिन अमृत महोत्सव को हर देशवासी का उत्सव बनाने के क्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। इस बात की जानकारी ट्वीटर पर साझा करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में मंत्रालय ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। इसमें ताजमहल, लाल किला, सांची के स्तूप, खजुराहो, फतेहपुर सीकरी, हुमायूं का मकबरा, लखनऊ का इमामबाड़ा, सारनाथ के स्तूप जैसे हजारों इमारते शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित देश में कुल 3,691 स्मारक हैं। इनमें सर्वाधिक 745 उत्तर प्रदेश में हैं। इनमें महत्वपूर्ण 143 स्थलों एवं स्मारकों पर ही प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *