Responsive Menu
Add more content here...
May 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बीबी जसवीन कौर बनी SGPC की धर्म-कोआर्डिनेटर

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2026
0 49 Views

 

-दुनिया के इकलौते कबीर गुरुद्वारे, मगहर की ज़िम्मेदारी भी  

गोरखपुर। गुरु सिंह सभा महिला विंग की प्रधान और उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित समाजसेवी बीबी जसवीन कौर को सिक्ख धर्म की विश्वप्रसिद्ध संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी, अमृतसर यानि SGPC ने धर्म प्रचार के लिए अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। SGPC ने उत्तर प्रदेश में धर्म प्रचार एवं सेवा कार्य के लिए योगदान दे रही संस्था सिक्ख मिशन, हापुड़ व धर्म प्रचार कमेटी के कोआडिनेटर के साथ-साथ जसवीन कौर को गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर का भी कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। मगहर स्थित यह गुरुद्वारा दुनिया भर में कबीर नाम का इकलौता गुरुद्वारा है।

सिक्ख समाज की शीर्ष संस्थाओं में शुमार केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के महिला विंग में बतौर प्रधान सेवा देते हुए जसवीन ने सदैव ईमानदारी, लगन और मेहनत से अपना कार्य किया। उनके इसी कार्यों को देखते हुए दुनिया में सिक्ख समाज की सबसे बड़ी संस्था SGPC, अमृतसर ने इनके कार्यों को सिक्ख धर्म के लिए उपयोगी मानते हुए उन्हे इन बड़ी जिम्मेदारियों को देने का निर्णय लिया है। उनके इस मनोनयन से सिक्ख समाज में हर्ष का माहौल है।

मगहर स्थित गुरुद्वारा भगत कबीरजी की एडमिनिस्ट्रेटर और गरीबों-मज़लूमों के लिए मसीहा बन निःस्वार्थ समाजसेवा करने वाली बीबी परमजीत कौर राना ने जसवीन के इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीबी जसवीन कौर के इस मनोनयन से व्यक्तिगत तौर पर मैं बहुत खुश हूँ साथ ही मुझे इस बात का पक्का यकीन है कि जसवीन के नाते उत्तर प्रदेश में सिक्ख धर्म के प्रचार-प्रसार को एक नयी गति मिलेगी।

सिक्ख धर्म में संत कबीरदास को आदर्श मान उनकी लिखी वाणी को गुरु ग्रंथ साहब में स्थान दिया गया है। इसलिए हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी भी थी कि हमारा समाज संत कबीर को न सिर्फ गाये बल्कि उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित हो। मुझे भरोसा है कि बीबी जसवीन कौर संगत के साथ मिलकर संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने मे अहम भूमिका निभाएँगी और जनमानस को उनके आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *