Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

करहल में गरजा बाबा का बुलडोजर !

By Shakti Prakash Shrivastva on July 23, 2024
0 406 Views

                                                                                    शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

करहल विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अति महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है। क्योंकि कन्नौज से सांसद चुने जाने के पहले तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन अब उसी करहल क्षेत्र की चर्चा उत्तर प्रदेश सरकार के बुलडोजर गरजने के कारण हो रहा है। सोमवार को करहल नगर पंचायत प्रमुख की सम्पत्तियों पर सरकार यानि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर ने जमकर कहर बरपाया। सूत्रों की माने तो चेयरमैन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके वहाँ अवैध तरीके से सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। अब उसी अवैध अतिक्रमण को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया है। एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने की वजह से मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासन के इस कार्रवाई को बाबा के बुलडोजर की ज्यादती के रूप में विपक्ष प्रसारित करने में लग गया है। करहल नगर पंचायत के चेयरमैन की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के अब्दुल नईम काबिज है। आरोप है कि चेयरमैन अब्दुल नेईम ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक तालाब को अपने रसूख के चलते न केवल पाट दिया था बल्कि अपनी पत्नी फरजान बेगम के नाम से वहाँ एक मैरिज होम का निर्माण भी करा दिया था। इस आशय की शिकायत मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की सहायता से लगभग दो करोड़ की कीमत वाले मैरेज होम के अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। शेष हिस्से को भी बुलडोजर के जरिए हिलाकर कमजोर कर दिया गया। बुलडोजर की कार्रवाई तो रविवार को ही शुरू की गई थी लेकिन रात हो जाने के कारण पुनः कार्रवाई सोमवार को करना पड़ा। अतिक्रमण किए गए अधिकांश हिस्से को जमीदोज कर शेष भाग को जर्जर कर छोड दिया गया है। इसके बाद वहाँ बड़ी तादाद में तैनात पुलिस फोर्स को भी वापस कर कुछ पुलिसकर्मियों को मौके पर सुरक्षा कारणों से रखा गया है। प्रशासन से जुड़ी राजस्व विभाग की टीम ने भवन में खतरा होने का बोर्ड बाहर लगा दिया है। इस प्रकरण की शिकायत करहल के पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर की थी।

रविवार को प्रशासन की यह कार्रवाई एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ करहल संतोष कुमार की मौजूदगी में शुरू की गई थी। कोई बवाल न हो इसके लिए एहतियातन पुलिस बल और पीएसी भी तैनात की गई थी। ऐसे में जबकि करहल विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है सरकार की इस कार्रवाई को सियासी चश्मे से देखा जा रहा है। सियासी गलियारे में इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है कि सरकार विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं को चुन-चुन कर अपना निशाना बना रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *