Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • आखिरकार चुनाव आयोग की सख्ती का शिकार हुए मुख्तार पुत्र ‘अब्बास’

आखिरकार चुनाव आयोग की सख्ती का शिकार हुए मुख्तार पुत्र ‘अब्बास’

By Shakti Prakash Shrivastva on March 4, 2022
0 523 Views

मऊ, (संवाददाता)। अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियाँ बटोरने वाले मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को आखिरकार चुनाव आयोग का शिकार होना पड़ा। आयोग ने बयान के चलते अब्बास के खिलाफ कडा एक्शन लेते हुए चौबीस घंटे के लिए उनका चुनाव प्रचार करना प्रतिबंधित कर दिया है। अब्बास का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गुरुवार को पहाडपुरा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस नेता के साथ लाखों करोड़ों बांहों का बल हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। हम है, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है। अगर मेरे लोगों की इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो आंच को बुझाना हम जानते हैं। आज तक बुझाया है आगे भी बुझाएंगे, हमे कोई रोक नहीं सकता। वीडियो में अब्बास यह भी कह रहे हैं कि जिस दिन लखनऊ से आ रहा था उस दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया से मिला था उनसे  लंबी बातचीत हुई। मैं उनसे कहकर आया हूँ कि छह महीने तक किसी का ट्रांसफर-पोस्टिंग यहाँ से नहीं होगी। वो तब होगी जब हम उनसे हिसाब किताब चुका ले। इस वीडियो के वायरल होने पर इसकी शिकायत चुनाव आयोग में हुई। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रचार प्रतिबंध का निर्णय लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *