Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • कोरोना की वजह से बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

कोरोना की वजह से बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

By Nikhil Pal on April 21, 2021
0 519 Views

पटना-बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग ने कल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है। बिहार के सभी जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।15 दिन बाद समीक्षा बैठक की जाएगी।उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा।

निर्वाची अधिकारियों का प्रशिक्षण स्थगित

राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैजू कुमार सिंह ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर निर्वाची अधिकारियों के प्रशिक्षण को स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पूरा क्षेत्रीय प्रशासन कोरोना से बचाव में लगा हुआ है। 15 दिनों के बाद स्थिति की समीक्षा के बाद प्रशिक्षण की नई तारीख घोषित होगी।पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की कार्य योजना पूरी तरह कोरोना पर निर्भर हो गई है। सूत्रों ने बताया कि आयोग 15 दिनों तक महामारी की गति को देखेगा। इस अवधि में संक्रमण की दर में गिरावट और स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई तो चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। कोरोना काल में पंचायत चुनाव का हर तरफ विरोध हो रहा था। चुनाव कराने वाले निर्वाची अधिकारियों के संगठन ग्रामीण विकास सेवा संघ ने 14 अप्रैल को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चुनाव टालने का अनुरोध किया था। इस आशय का एक पत्र राज्यपाल को भी लिखा गया था। राजस्व सेवा संघ, सहकारिता पदाधिकारी संघ और अभियंत्रण सेवा संघ ने भी इस समय पंचायत चुनाव का विरोध किया था। इन्हीं सेवाओं के अधिकारी पंचायत चुनावों के निर्वाची अधिकारी होते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *