Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मदर्स डे : माँ ‘गंगाश्री’ जिसने विधवा बहू को बेटी बनाकर किया कन्यादान

मदर्स डे : माँ ‘गंगाश्री’ जिसने विधवा बहू को बेटी बनाकर किया कन्यादान

By Shakti Prakash Shrivastva on May 8, 2022
0 469 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी प्यारी है ओ माँ ओ माँ..  किसी फिल्मी गाने की ये चंद पंक्तियाँ माँ के बारे में जो भाव व्यक्त करना चाहती है वो माँ के लिए सर्वथा सटीक है। ये सच है कि बच्चों के लिए हर मां न केवल अच्छी है, भोली है, प्यारी है बल्कि अपना सबकुछ न्योछावर करने वाली होती है। माँ की ममता ही ऐसी होती है कि वो ममत्व में कुछ भी कर सकती है। मर्यादायें और परम्पराये तक तोड़ सकती है। आगरा जिले से लगभग 90 किमी दूर बाह के गांव पुरा वीरबल में एक ऐसी ही मां है जिसका नाम इलाके के हर आम और खास की जबान पर रहता है। नाम है गंगा श्री। सत्तर वर्षीय गंगाश्री के बेटे सोनू की शादी 2017 में हुई थी। महज शादी के तीन साल बाद ही बेटे सोनू की असमय मौत हो गई। गोद में दो साल के बेटे लिए  जवान विधवा बहू का दर्द गंगाश्री से देखा नहीं गया। बेटे की मौत के गम को भूल बहू को संभाला। उसे बेटी मानकर उसके लिए सुयोग्य वर की तलाश में लग गयी। कोल्हूपुर गाँव निवासी उनके भांजे मुकेश बहू नीलम के साथ शादी करने को तैयार हो गया। फिर क्या था शादी हुई गंगाश्री ने माँ की भूमिका का निर्वहन करते हुए बहू का कन्यादान किया। गंगाश्री का मानना है कि विधवा होने का दंश उसने झेला है लिहाजा बहू को बेटी मान उसकी शादी कराई। बहू नीलम को आज भी गंगाश्री से सास नहीं माँ का सम्मान मिलता है। नीलम स्वयं को सौभाग्यशाली मानती है जो उसे गंगाश्री जैसी सास फिर माँ मिली है। रूढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार करते हुए जिस तरह से गंगाश्री ने वास्तविक जीवन में एक माँ की भूमिका को निभाया है। आज मदर्स डे के मुबारक मौके पर ऐसी माँ गंगाश्री को सैल्यूट है। ओ माँ.. ओ माँ..

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *