Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सीजफायर पर घिरी सरकार !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 16, 2025
0 512 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
भारत और पाकिस्तान के बीच चले चार दिवसीय युद्ध का अंत ऐसे होगा किसी ने कल्पना भी नही की थी। 10 मई की शाम 5 बजे के लिए एक खबर आई कि इस समय से सीजफायर पर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों की सहमति बन गयी है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेसब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि युद्धविराम यानि सीजफायर हो गया है। लेकिन सीजफायर के दिन ही सीजफायर के लिए घोषित समय से लगभग चार घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की खबरे आने लगी। यहाँ यह प्रश्न उठना लाजिमी है कि आखिर अंत के चार घंट में क्या हुआ जो पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी और मिसाईलों से हमला कर दिया। पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर बनी इस हास्यास्पद सहमति को लेकर केंद्र में मौजूदा विपक्ष अब सरकार को घेरने में लगा है। आम आदमी पार्टी ने तो बुधवार को दिल्ली में सीजफायर का विरोध करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने सीजफायर पर बनी दोनों देशों की सहमति और फिर उसके उल्लंघन पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शंकारी कार्यकर्ताओं के हाथों में पीओके का छोड़ा मौका, मोदी का देश को धोखा लिखा बैनर था।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीजफायर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा को निशाने पर रखा। उन्होने कहा कि यह देश की संप्रभुता पर कड़ा प्रहार है। आजादी के बाद से आजतक पाकिस्तान के मामले में भारत ने कभी किसी तीसरे देश की मधयस्थता स्वीकार नहीं की। फिर ऐसे में अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का आना समझ से परे है। उन्होने कहा कि देश की संप्रभुता, स्वाभिमान और सम्मान से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं होनी चाहिए। हमारा देश अपने फैसले लेने में सक्षम है। भारतीय सेना के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानि पीओके को कब्जाने और बलूचिस्तान को अलग करने का एक सुनहरा अवसर था, जिसे सरकार ने अपनी नासमझी से गवां दिया।
हुआ ये कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आधे दर्जन आतंकवादियों ने दो दर्जन से अधिक सैलानियों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया था। प्रतिक्रियास्वरूप भारत ने 6 मई की रात आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बन गए। पाकिस्तान ने भी अगले दिन भारतीय शहरों को तबाह करने की नाकाम कोशिश की जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सफल नहीं होने दिया। भारत ने जब पाकिस्तान के दर्जनों सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। ऐसी स्थिति में घबराकर पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू भी कर दिया। इस बाबत जानकारी सोशल मीडिया पर अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी शेयर किया जिसका बाद में भारत ने कडा एतराज जताया। हालांकि सीजफायर के महज चार घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से इसका उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई की गयी। हालांकि भारतीय सेना ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसी स्थिति को विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाते हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि ऐसा सरकार की नासमझी के चलते हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *