Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देवरिया : मोदी ने कहा कि चुनाव परिवारवादियों और राष्ट्र भक्तों के बीच

देवरिया : मोदी ने कहा कि चुनाव परिवारवादियों और राष्ट्र भक्तों के बीच

By Shakti Prakash Shrivastva on February 27, 2022
0 593 Views

देवरिया, (संवाददाता)। जिले के सोंदा में रविवार को देवरिया के बीजेपी प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी सहित इलाकाई पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में इस बार का चुनाव परिवारवादियों और घोर राष्ट्रवादियों के बीच है। परिवारवादियों के खिलाफ इस बार दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग भी कमर कस कर एकजुट है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि इस इलाके में दिमागी बुखार की वजह से हर साल सैकड़ों की तादाद में हो रही असमय मासूमों की मौतों को रोकने और बीमारी को नियंत्रित करने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है जो यूपी के नौ करोड़ से अधिक पिछड़ों को, तीन करोड़ दलित भाई-बहनों को और सामान्य वर्ग के तीन करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। मुश्किल के समय में अपना ही साथ देता है। जो पराया होता है वो इन घोर परिवारवादियों की तरह घर में बैठ जाता है। पीएम ने कहा कि चीनी मिलों को इन परिवारवादियों के शासन में बंद करा दिया गया। देवरिया का हमारा गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकता है कैसे वो अपनी उपज, बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर था। गन्ने की पर्ची के लिये अपमान सहना पड़ता था। योगी की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर में जो खाद कारखाना बंद हुआ, उसे शुरू कराने के लिए सांसद के तौर पर योगी ने बहुत मेहनत की, लेकिन परिवारवादियों ने ये काम होने नहीं दिया। आज गोरखपुर का फर्टिलाइजर प्लांट यहां का गौरव बढ़ा रहा है, किसानों की दिक्कतें कम कर रहा है। हमारी सरकार पानी की बाढ़ और अवैध कब्जे की बाढ़ दोनों को रोकने का काम कर रही है। भाजपा सरकार अब ऐसी व्यवस्था बना रही है कि अब कोई अपराधी किसी गरीब के घर की तरफ आंख उठाकर नहीं देख पाए। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।  हमारी सरकार पूरी ताकत से इसे अपने नीतियों में शामिल कर रही रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *