Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • देश में कोरोना का कहर जारी,24 घंटे में आए 3.32 लाख नए केस; 2263 लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर जारी,24 घंटे में आए 3.32 लाख नए केस; 2263 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on April 23, 2021
0 437 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना वायरस का तांडव जारी है और नए मामले तेजी से बढ़ने के साथ-साथ मौत के आंकड़ों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3.32 लाख नए मामले आए। यह महामारी के शूरू होने के बाद दुनिया में संक्रमण के एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 2,104 लोगों की जान गई।इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,62,63,695 हो गया और मृतकों की संख्या 1,86,920 हो गई है। संक्रमण के ये आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे दर्ज किए गए हैं।

देश में जारी है टीकाकरण

वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हो गया। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,40,550 सैंपल कल टेस्ट किए गए।आज लगातार दूसरा दिन है जब देश में 3 लाख से अधिक मामले मात्र 24 घंटों के दौरान दर्ज हुए हैं। अमेरिका के बाद संक्रमण के मामले में भारत का नंबर है। अमेरिका में महामारी की शुरुआत के बाद से ही सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण के कारण मौतें भी वहीं दर्ज की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के लिए निर्धारित बंगाल दौरे को रद कर दिया।

कोरोना के आंकड़ें….

बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस: 3,32,730
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 2,263
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1,93,279
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 1,62,63,695
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,86,920
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,36,48,159
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 24,28,616
कुल वैक्सीनेशन- 13,54,78,420
बता दें कि भारत में कोरोना के पॉजिटिव मामलों के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर (Recovery Rate) में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गिरावट आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *