Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी विरोध की साजिश !

By Shakti Prakash Shrivastva on March 23, 2025
0 370 Views

                                                                               शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए प्रदेश के विपक्षी दलों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चुनावों में विपक्षी नेताओं द्वारा तरह-तरह के सरकार और मुख्यमंत्री योगी के विरोध में बयानबाजी कर प्रदेश के आम मतदाताओं को गुमराह करने का हर संभव प्रयास किया गया। लेकिन प्रदेश में एक लंबे कालखंड तक अराजक स्थितियों से ऊब चुकी जनता के ऊपर विपक्षियों के इस विरोध का कोई असर नहीं पड़ा। उसे योगी का विकास माडल और माफिया और अपराध मुक्त शासन पसंद आया। नतीजतन लगातार दुबारा योगी आदित्यनाथ बहुमत की सरकार के मुख्यमंत्री बने। लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के ही विधायकों की तरफ से जिस तरह के अपने ही सरकार या सरकार के मुखिया यानि मुख्यमंत्री के विरोध में बयानबाजी की जा रही है। वो यह समझने के लिए काफी है कि विपक्षियों की ही तरह भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही कुछ आस्तीन के सांप सरीखे नेता पल रहे हैं। क्योंकि ऐसे नेताओं के ऐसे बयान योगी विरोध की अघोषित साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

पिछले दिनों एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान सुन एकबारगी ऐसा लगा कि वो सत्ताधारी बीजेपी की बजाय किसी विपक्षी पार्टी के विधायक हैं। क्योंकि उनके बोल विपक्षियों के सुर में सुर मिलाने वाले थे। उन्होंने अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसे अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार’ बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर रहे हैं। उनकी मुताबिक प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने काले जादू से महाराज जी मतलब योगी आदित्यनाथ का दिमाग बांध दिया है। डासना पीठ के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी भी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में उतर गए हैं।

अभी इस घटना के चंद रोज भी नहीं बीते कि इसी तरह का एक दूसरा वाकया हो गया। इसमें हरदोई के एक जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में एक पार्टी विधायक ने अपने ही मुख्यमंत्री को दिल्ली जाने और केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश संभालने जैसे वक्तव्य दे डाले। मुरादपुर गाँव में लगे मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपामऊ विधानसभा के बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि

उनके मन में आया वह मंच से भी कह दिया कि बाबा जी दिल्ली चले जाएं और केशव जी यूपी संभाले। उन्होंने यह भी दावा किया कि मैं जो कहता हूं वह पूरा भी होता है। जब विधायक यह बात कह रहे थे तो उस समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंच पर मौजूद थे। बाद में उन्होंने स्थिति को संभालते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मौर्य समाज के ही नहीं देश के नेता हैं। इन्हीं के सानिध्य में मैंने भाजपा जॉइन की थी।

ऐसी स्थिति में जब अपने ही दल के नेताओं के सुर विरोधी होने लगे है योगी आदित्यनाथ को चाहिए कि पार्टी आलाकमान के नेताओं से इन बिदुओं पर गंभीरता से विचार करें और स्थायी  समाधान ढूंढे। ऐसा न होने की स्थिति में इसका खामियाजा समूचे पार्टी को भुगतना होगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *