Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • हरियाली तीज 11 को : वृन्दावन में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा, यातायात प्रभावित

हरियाली तीज 11 को : वृन्दावन में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा, यातायात प्रभावित

By Shakti Prakash Shrivastva on August 9, 2021
0 609 Views

वृन्दावन, (संवाददाता)। यूं तो वृन्दावन स्थित श्रीबाँके बिहारी मंदिर में विराजमान विष्णु अवतारी श्रीबांके बिहारी भगवान के दर्शन और परिक्रमा के लिए सालों-साल भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। सावन महीने के हरियाली तीज जैसे विशिष्ट दिन भगवान के दर्शन लाभ और परिक्रमा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीबांके बिहारी स्वर्ण हिंडोले पर विराजमान होते है। इस विशेष दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ वृन्दावन पहुँचते हैं। इस बार हरितालिका तीज 11 अगस्त को है लेकिन अभी से श्रद्धालुओं से समूचा वृन्दावन भर गया है। यातायात की समस्या खड़ी हो गयी है। हालांकि आने वाली और भीड़ को देखते हुए प्रशासन अभी से चाक-चौबन्द व्यवस्था करने में जुट गया है।

इस साल इस विशेष मौके पर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने के लिए और परिक्रमा लगाने के लिए वृंदावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए जिला प्रशासन ने 10 और 11 अगस्त के लिए वृंदावन की यातायात व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किया है। यातायात निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार की मुताबिक वृंदावन में चार पहिया और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जाएंगे। इसी प्रकार हाईवे के छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाएंगे। यातायात के अलावा मेंदीर में दर्शन के लिए भी आने-जाने का मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गेट- 2 और 3 से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि गेट 1 और 4 से बाहर निकालने की व्यवस्था होगी। तीज के तीन दिन पहले यानि शनिवार को भी वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसके दूसरे दिन रविवार हरियाली अमावस्या को स्थिति और विकराल हो गई। वाहनों ने सभी रास्ते जाम कर दिए। छटीकरा मार्ग का सबसे बुरा हाल था। जाम लगा होने के कारण यहां लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर निकले। ऐसी ही स्थितियां मथुरा और पानी गांव मार्ग पर सौ सैय्या अस्पताल तिराहे की थी। यहां वाहनों की लंबी कतार दिन भर लगी रहीं। वृंदावन के अंदरूनी रास्तों में भी वाहनों की मारामारी रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *