Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • UP विधानमंडल का मानसून सत्र 17 अगस्त से : लग सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुहर

UP विधानमंडल का मानसून सत्र 17 अगस्त से : लग सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुहर

By Shakti Prakash Shrivastva on August 3, 2021
0 728 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार का अंतिम मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। अंतिम इसलिए कि अगले साल के शुरुआत में ही विधानसभा का चुनाव होना है। संसद की तरह विधानमंडल के इस सत्र में भी पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक और हंगामे होने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि चुनाव से पहले जरूरी खर्चे के लिए सरकार जहाँ अनुपूरक बजट लाएगी वहीं उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण व कल्याण) विधेयक 2021 भी पेश कर सकती है।

कोरोना की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि यह सत्र बहुत छोटा ही होगा। इस संक्षिप्त सत्र के पहले सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 17 अगस्त से शुरू होने वाले इस सत्र में महज तीन-चार दिन ही बैठकें होने का अनुमान है। सत्र की शुरूआत में ही अनुपूरक बजट लाया जाना है। सत्र के पहले दिन यानि मंगलवार को विधानसभा के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और परंपरा की मुताबिक सदन पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यदि राज्य विधि आयोग ने आबादी नियंत्रित करने संबंधी अपनी रिपोर्ट समय से दे दी तो इससे संबंधित विधेयक भी इसी सत्र में सदन के पटल पर लाया जाएगा। इसमें दो से अधिक बच्चे वालों को निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रखने, सरकारी नौकरी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित रखने का प्रावधान है। इससे पहले राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों विधान सभा और विधान परिषद का सत्र इस साल 18 फरवरी से 4 मार्च तक चला था। नियम है कि विधान मण्डल के प्रत्येक सदन के एक सत्र की अंतिम बैठक और आगामी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख के बीच 6 माह का अन्तर नहीं होगा। इस संवैधानिक व्यवस्था के क्रम में विधान मण्डल का आगामी सत्र दिनांक 4 सितम्बर से पहले बुलाया जाना जरूरी है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *