Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

इनरव्हील क्लब, रेनबो और एआईसी का संकल्प : एक शिक्षक-एक छात्र-एक वृक्ष

By Shakti Prakash Shrivastva on July 13, 2022
0 532 Views

पूर्वाञ्चलनामा डेस्क / गोरखपुर। महानगर के अभयनन्दन इंटर कालेज (एआईसी) और इनरव्हील क्लब, रेनबो द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में न केवल वृक्षारोपण किया गया बल्कि एक शिक्षक-एक छात्र-एक वृक्ष का संकल्प भी लिया गया। गुरुपूर्णिमा के पावनी वेला में आयोजित इस पवित्र और जीवोपयोगी आयोजन में विद्यालय परिवार के मुखिया प्रबंधक राय वीरेंद्र प्रसाद जैन और क्लब सुप्रीमो प्रेसीडेंट डॉ रश्मि सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्लब परिवार के पदाधिकारी और सदस्यों तथा विद्यालय परिवार के शिक्षक-छात्र और कर्मचारियों ने विकास के नाम पर प्रकृति से जिस तरह छेड़-छाड़ हो रही है उस पर चिंता व्यक्त की। साथ ही संकल्प लिया कि इसके एकमात्र हल के लिए हम सभी ईमानदारी से वृक्षारोपण कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इसके बाद विद्यालय परिसर स्थित ‘मधुलिका जैन पुष्प वाटिका’ में सभी ने बड़ी संख्या में वृक्ष लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरि नारायण,कार्यक्रम प्रभारी बेला सिन्हा, क्लब की सेक्रेट्री और कार्यक्रम संयोजक संगीता मल्ल, क्लब सदस्य भावना राज, रंजीता सिंह, नेहा, सोनी, श्वेता मिश्रा, आभा पाण्डेय, विद्यालय परिवार के डॉ कविता सिंह, देवेन्द्र भट्ट, पारुल जैन, डॉ सिद्धार्थ ओझा, उर्मिला यादव, गौरव पाठक, मयंकेश्वर द्विवेदी, प्रियंका सिंह, मनीष उपाध्याय, प्रमोद मिश्र, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण क्लब प्रभारी दीप्तिमान ने किया। आयोजकों की तरफ से मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *