Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

देश में कोरोना महामारी का दूसरा दौर भयावह, यूपी में टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड

By Nikhil Pal on April 14, 2021
0 237 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के नए मरीजों के सभी रिकॉर्ड टूट गए। यहां पहली बार 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। यह संख्या 20,512 है। यूपी में 7 अप्रैल को 6002 केस मिले थे। 8 मार्च को यह संख्या महज 101 थी। इसके बाद अचानक कोरोना का विस्फोट हुआ। अभी महाराष्ट्र इकलौता राज्य था, जहां 20 हजार से ज्यादा मरीज रोज निकल रहे हैं।यूपी में बुधवार को 4,517 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 67 मौतें भी हुई हैं। प्रदेश में अब कुल केस साढ़े 7 लाख के पास पहुंच गए हैं। 9,376 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। राज्य में 1.11 लाख एक्टिव केस हैं। यहां 83 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अस्पतालों में बेड व वेंटिलेटर की कमी

जनसंख्या के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति खराब होती जा रही है। वायरस ने यहां पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20,510 नए मामले मिले हैं, जो एक दिन में सामने आई संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले मंगलवार को 18,021 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस अमित मोहन प्रसाद द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, ‘राज्य में 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 1,11,835 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 4,517 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं।’ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या सात लाख से ऊपर पहुंच चुकी है।सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या करीब 6 लाख तक पहुंच गई है, जबकि इस वायरस की वजह से राज्य में अब तक 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जहां 1,09,139 मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है जहां 95,980 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कर्नाटक में 78,636, केरल में 52,450, तमिलनाडु में 49,985, मध्य पदेश में 43,539, दिल्ली में (43,510), राजस्थान में 40,690, गुजरात में 34,555, पश्चिम बंगाल में 29,050, पंजाब में 28,184, आंध्र प्रदेश में 25,850, तेलंगाना में 25,459 और हरियाणा में24,207 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *