Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • गोरखपुर में CM योगी : जनता दर्शन की लोकप्रियता ऐसी कि बिहार से भी पहुँच रहे फरियादी, संख्या 500 पार

गोरखपुर में CM योगी : जनता दर्शन की लोकप्रियता ऐसी कि बिहार से भी पहुँच रहे फरियादी, संख्या 500 पार

By Shakti Prakash Shrivastva on October 19, 2022
0 157 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशिष्ट कार्यशैली की वजह से दिन-प्रतिदिन उनके लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है। कभी किसी कारण ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इनके नाम से रिकार्ड तोड़ ट्रेंडिंग हो रही है तो कहीं उन्हे देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप देखा जा रहा है। अपने प्रदेशवासियों में इनकी छवि एक सख्त, दयालु, ईमानदार, और भ्रष्टाचारियों-अपराधियों के संहारक की बनती जा रही है। इसके पीछे सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध पर उनकी जीरो टालरेंस की नीति का प्रभावी क्रियान्वयन है। इतना ही नही एक आम प्रदेशवासी को इस बात का यकीन हो चला है कि भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त चाहे कितना ही रसूख वाला क्यों न हो सरकार का चाबुक बिना भेदभाव सबके ऊपर समभाव से चल रहा है। उन्हे इस बात का भी भरोसा है कि योगी जी के संज्ञान  में आने वाली हर समस्या का समाधान हो रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की ख़ासी तादाद पहुँचने लगी है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ

बिहार के फरियादी भी न्याय की आस में पहुँचने लगे

अब तो आलम ये है कि योगी जी से समाधान की आस में पड़ोसी राज्य बिहार तक से फरियादी पहुँचने लगे हैं। मंगलवार को गोरखपुर पहुँच सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रवासियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए कुल 279 करोड़ रुपये की लागत वाली 282 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। बुधवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में हर बार की तरह मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम हुआ। हर बार की तरह जमीन-जायदाद और पुलिस से ही जुड़े मसले ज्यादा रहे। इन्हीं में कुछ ऐसे फरियादी भी रहे जिनकी समस्या का समाधान का ताल्लुक इस सूबे से न होने के बावजूद उन्हें योगी जी से समाधान मिलने की उम्मीद यहाँ तक खींच लायी।

https://www.youtube.com/watch?v=p3R1aRgChfY

बिहार की महिला फरियादी समस्या समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सीएम की दरबार में मिली। ऐसी फरियादी का पहुंचना सूबे के मुखिया की लोकप्रियता का सीमा के पार पहुँचने का ज्वलंत प्रमाण है। जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों की आंखो में उस समय सीएम के प्रति आदरभाव स्पष्ट झलक रहा था। झलके भी क्यों न ये सम्मान से जुड़ा मामला है। आज के जनता दर्शन में कुल पाँच सौ के लगभग फरियादियों से मुख्यमंत्री ने मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी और मौजूद अधिकारियों से उन पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। फरियादियों में हर बार की तरह महिलाओं और मुस्लिम फरियादियों की ख़ासी संख्या रही। फरियादियों से मिलने के दौरान महिलाओं के साथ आए बच्चों को सीएम ने न केवल दुलारा बल्कि चाकलेट भी दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर सहित प्रशासन के अलाधिकारी और मंदिर प्रशासन से जुड़े सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *