Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • पीएम मोदी बोले, भारत की वैक्सीन बांग्लादेश के लिए भी आ रही काम

पीएम मोदी बोले, भारत की वैक्सीन बांग्लादेश के लिए भी आ रही काम

By Nikhil Pal on March 26, 2021
0 551 Views

ढाका(एजेंसी)- अपने बांग्लादेश दौरे पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री व विभिन्न राजनीतिक दलों के विपक्षी नेताओं से मुलाकात और बातचीत की। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर व्यापक बातचीत हुई।बैठक के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत द्वारा वैश्विक स्तर पर कोरोना वैक्सीन वितरण की तारीफ की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के दिल और दिमाग को जीत लिया है।

हमने बांग्लादेश की आजादी के लिए गिरफ्तारी भी दी थी-पीएम मोदी

राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सभी भारतीयों की तरफ से आप सभी को बांग्लादेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं बंगबन्धु शेख मुजिबुर रहमान जी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने बांग्लादेश और यहां के लोगों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।’ कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने बांग्लादेश की आजादी के लिए गिरफ्तारी भी दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था।इस दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की छोटी बेटी शेख रेहाना को गांधी शांति पुरस्कार 2020 प्रदान किया। बता दें कि यह पुरस्कार मरणोपरांत शेख मुजीबुर रहमान को दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमें शेख मुजीबुर रहमान को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भारत की कोरोना वैक्सीन आज बांग्लादेश के लोगों के लिए भी काम आ रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ये एक सुखद संयोग है कि बांग्लादेश के आजादी के 50 वर्ष और भारत की आजादी के 75 वर्ष का पड़ाव, एक साथ ही आया है। हम दोनों ही देशों के लिए, 21वीं सदी में अगले 25 वर्षों की यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *