Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अयोध्या दीपोत्सव : सरयू किनारे जीवंत हो उठा त्रेतायुग

अयोध्या दीपोत्सव : सरयू किनारे जीवंत हो उठा त्रेतायुग

By Shakti Prakash Shrivastva on November 3, 2021
0 331 Views

अयोध्या, (संवाददाता)। बुधवार को जिस तरह अयोध्या में सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी लाखों-लाख दीयों की रोशनी में जगमगा उठी उसने एक बारगी सरयू तट पर त्रेतायुग की उस उत्सवी घटना की याद ताजा करा दी। जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास बिता अयोध्या वापस आए थे। अयोध्या वासियों ने इस सुअवसर पर समूची अयोध्या को दीयों की रोशनी से जगमगा दिया था। इस बार यह आयोजन दीपोत्सव के नाम से हुआ जिसमें अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए गए। सिर्फ राम की पैड़ी पर 9 लाख, 41 हजार 551 दीये जलाए गए। जगमगाते दीयों की इन संख्या ने विश्व रिकार्ड कायम किया। इस अवसर के साक्षी सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, टोबैको, त्रिनिदाद, वियतनाम और गुयाना के राजदूत सहित लाखों की संख्या में आम और खास श्रद्धालु रहे।

राज्य सरकार की तरफ से आयोजित इस भव्य दीपोत्सव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के साकेत पीजी कॉलेज से निकली राम राज्याभिषेक शोभायात्रा से हुआ। यात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। यात्रा को सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने रामभक्तों की आस्था को नमन किया और पिछली सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाने पर लिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर राम की पैड़ी पर लगभग 9 लाख 41हजार 551 दिये जलाए गए जिसे गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। लोगो को पिछली बार की तरह एक बार फिर अद्भुत…अप्रतिम…दिव्य अयोध्या के दर्शन हुए। इन दीयों को जलाने में करीब 40 मिनट का समय लगा। विदेशी राजदूतों समेत दस हजार मेहमान और बीस हजार से अधिक युवा तो इन पलों के साक्षी थे ही, ई-प्लेटफॉर्म पर करोड़ों दर्शक भी इसके गवाह बने। इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में  राम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। राम की पैड़ी पर 9 लाख, 41 हजार 551  और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए। जबकि रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कहती थी कि यह काम असंभव है लेकिन सभी अवरोधों को खत्म करते हुए राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य बिना रुकावट चल रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, यहां के जनमानस की आस्था की शक्ति है। उन्होंने कहा कि असंभव कार्य संभव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव और श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इनमें सक्रिय सहयोग दे पा रहा हूं। योगी ने कहा कि प्रभु स्वयं तय करते हैं कि किस भूमिका में किसे काम करना है। सब प्रभु की लीला है। इस अवसर पर अहम योजना का ऐलान करते हुए योगी ने कहा कि आज एक पवित्र अवसर है और राम राज्य के स्वप्न को पूरा करने के लिए हम मुफ्त राशन योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना) का होली तक विस्तार कर रहे हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को अब दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में 35 किलो मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। इसमें चावल और गेहूं के साथ-साथ दाल, चीनी, नमक और तेल भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को होली तक मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *