Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

SDM ज्योति की नौकरी पर संकट!

By Shakti Prakash Shrivastva on August 7, 2023
0 552 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

               अपने वैवाहिक रिश्ते से इतर गैर मर्द से रिश्ता रखने की वजह से सुर्खियों में आई SDM ज्योति मौर्य की नौकरी पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। क्योंकि पति आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति पर इस तरह के अनैतिक रिश्ते संबंधी आरोप लगाते हुए जो दस्तावेज़ शासन को उपलब्ध कराये हैं शासन ने उसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है। प्रयागराज के कमिश्नर को इस जांच की कमान सौंपी गई है। जांच टीम ने ज्योति मौर्य को नोटिस जारी करते हुए उनसे अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। चूंकि ज्योति के पति ने भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जिस डायरी में दर्ज है उस डायरी को प्रमाण के तौर पर आरोप पत्र के साथ दिया था। लिहाजा वो दस्तावेजी प्रमाण ज्योति की नौकरी पर ग्रहण लगा सकता है।

ज्योति मौर्य फिलहाल बरेली स्थित एक सरकारी चीनी मिल में बतौर महाप्रबंधक कार्यरत हैं। उनके पति आलोक मौर्य प्रतापगढ़ के पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इन दोनों की शादी 2010 में हुई थी। शादी के बाद शिक्षिका पत्नी ज्योति मौर्य नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। इसके लिए परिवार में सकारात्मक माहौल बनाने मे पति आलोक की अहम भूमिका रही। 2015 का साल ज्योति परिवार के लिए शुभ रहा क्योंकि इस वर्ष उन्हें जुड़वां बेटियाँ हुई साथ ही ज्योति पीसीएस की परीक्षा अच्छे रैंक के साथ उत्तीर्ण कर SDM बन गई। चंदौली, कौशांबी, प्रयागराज, लखनऊ आदि स्थानो पर SDM रही। 2019 तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इसी दौरान ज्योति का परिचय होमगार्ड में डिप्टी कमांडेंट मनीष दुबे से हो गया। ये परिचय इतनी नज़दीकियों में तब्दील हो गया की एक भरे-पूरे परिवार के कलह का कारण बन गया। हुआ ये कि एक बार ज्योति के सरकारी आवास में मनीष और ज्योति को संदिग्ध हालत में पति आलोक मौर्य ने देख लिया। आलोक ने इस बाबत ज्योति को बहुत समझाया। लेकिन ज्योति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस बीच ज्योति ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न समेत  कई धाराओं में मुकदमा करा दिया। इसी दौरान ज्योति और मनीष के बीच हुई बातचीत की आडियो आलोक को मिल गया जिसमें ज्योति और मनीष अपने रास्ते से आलोक को हटाने यानि मारने की चर्चा कर रहे हैं। उसके बाद आलोक ने इस बाबत पुलिस थाने को जानकारी देते हुए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। अपने आरोप की पुष्टि के क्रम में आलोक ने कुछ मोबाइल चाइटिंग और घूस लेने संबंधी कई दस्तावेज़ भी जमा किए। इसी आधार पर शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को जांच सौंप दी। कमिश्नर ने तीन सदस्यीय जांच दल बना दिया जिसमें एडिशनल कमिश्नर अमृतलाल बिन्द, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय और एसीएम जयजीत कौर शामिल हैं। इस तरह आलोक मौर्य की शिकायत पर ज्योति के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जांच दल ने ज्योति को नोटिस जारी कर उससे संपत्ति का ब्योरा मांगा है। उससे उनकी प्रॉपर्टी, वाहन और खातों की जानकारी भी मांगी गई है।

ज्योति मौर्य कौशांबी के चायल तहसील में 2019 से 2021 के बीच तैनात रही हैं। उनके खिलाफ शिकायत के साथ पति आलोक ने भ्रष्टाचार से मिलने वाले रुपयों का हिसाब-किताब लिखी डायरी भी दिया है। सिर्फ अक्टूबर 2021 की बात की जाए तो केवल एक महीने में ज्योति मौर्य ने 6.4 लाख रुपये अवैध रूप से कमाए हैं। इस संबंध में जल्द ही कमिश्नर कार्यालय में वीडियो कैमरे की निगरानी में एसडीएम ज्योति मौर्य का बयान दर्ज किया जाएगा। संपत्ति की जानकारी के साथ ज्योति से उसके झलवा स्थित मकान, प्लाट और फ्लैट की भी जानकारी मांगी गई है। नोटिस में जांच में सहयोग करने को भी कहा गया है। इसके पहले बयान दर्ज कराने के लिए दोनों को नोटिस भेजा गया है। जांच कमेटी की माने तो अगले हफ्ते दोनों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। उनसे पूछे जाने वाली सवालों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसमें ज्यादातर वही सवाल हैं जो आलोक ने पत्नी ज्योति पर लगाए हैं। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर आयुक्त प्रशासन का कहना है कि पहले दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद दोनों का सामना कराया जाएगा। फिर दोनों से सवाल-जवाब होगा। आलोक ने जो आरोप लगाए हैं, उसके बाबत साक्ष्य भी मांगा गया है, जबकि आरोपों को लेकर ज्योति से आपत्ति मांगी गई है। ज्योति के खिलाफ विभागीय जांच भी हो सकती है। और उसके मातहत कर्मचारी रह चुके आपूर्ति निरीक्षक और मार्केटिंग इंस्पेक्टर से भी पूछताछ हो सकती है। जांच कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी। इस तरह जिस तरह के आरोप है अगर उसमें ज्योति के खिलाफ आरोप साबित होता है तो ज्योति का निलंबन तय है। यदि गंभीर आरोप की पुष्टि होती है तो अंततः बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *