Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

रविकिशन तो कब के चले गए !

By Shakti Prakash Shrivastva on April 15, 2025
0 391 Views

                                                                         शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश से देश के सर्वाधिक अस्सी सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचते है। आबादी के लिहाज से भी यह बड़ा प्रदेश है। बड़ा होने के नाते यहाँ की समस्याएं भी बड़ी है। इसलिए यहाँ के मुखिया यानि मुख्यमंत्री को काम के दबाव के अलावा भी बहुतेरे दबाव रहता है। लेकिन प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात करें तो धीर-गंभीर प्रवृत्ति का होने के बावजूद वो दबाव से निजात के लिए मनोविनोद का कोई न कोई अवसर समय-समय पर ढूंढ ही लेते हैं। खासकर जब वो अपनों के बीच या अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में रहते है तो दिनचर्या में शामिल कार्यक्रमों के बीच कुछ न कुछ हंसी-ठिठोली कर ही लेते है। कुछ नहीं तो नन्हे-मुन्ने बच्चों से ही ऐसी बातें कर लेते हैं। लेकिन उनके साथ जब गोरखपुर के पार्टी सांसद और फिल्म कलाकार रवि किशन मौजूद होंते हैं तब तो पूछना ही नहीं हंसी-ठहाके की संभावनाएं बढ़ जाती है। पिछले ही हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करने गोरखपुर पहुंचे थे। रामगढ़ताल क्षेत्र में सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेते वक्त पत्रकारों ने उनके पीछे खड़े रविकिशन को न देख योगी जी से पूछा कि रविकिशन कहाँ है। योगी ने चुटकी लेते हुए फोटोग्राफरों से कहा कि रविकिशन तो कब के चले गए। जबकि रविकिशन वही उनके पीछे खड़े थे। मुख्यमंत्री के मुंह से यह बात सुन वहाँ खड़े लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। योगी के पीछे ही खड़े रविकिशन के बारे में योगी आदित्यनाथ का ऐसा कहना सियासी जानकारों के लिए शिगूफ़ा छोड़ने का एक मुद्दा भी मिल गया। कयसबाजियाँ शुरू हो गई। लोग अपने-अपने हिसाब से इस वाक्य का निहितार्थ ढूँढने लगे। लेकिन वास्तविकता यही थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माहौल को हल्का बनाने के लिए आदतानुसार ऐसा किया।

आमतौर पर गंभीर रह सियासत में नई लकीर खींचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर मुस्कुराते, हंसते और हंसी मजाक करते दिख जाते हैं। कई बार उन्होंने रवि किशन और कालीबाड़ी वाले बाबा रविंद्र दास सहित विधायकों की मंच से चुटकी लेते देखा गया है। शनिवार को भी लोकार्पण कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री योगी कुछ उसी अंदाज में दिखे। कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया फोटोग्राफरों ने फोटो सेशन के लिए खड़े मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों को कतारबध होने के लिए कहा। रवि किशन से आगे आने की बात कही।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुटीले अंदाज में कहा कि अरे वह कहां हैं? रवि किशन तो कब के चले गए। जबकि, उस समय रवि किशन ठीक उनके पीछे ही खड़े थे। सीएम योगी की बात पर रवि किशन तपाक से बोले, अरे महाराज जी मैं तो आपके पीछे ही मौजूद हूं। आपका हमसाया बनकर।

यह सुनते ही सीएम योगी सहित वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। मुख्यमंत्री का यह अंदाज आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसकी चर्चा भी जमकर हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *