Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बजरंगबली को रेलवे की नोटिस

By Shakti Prakash Shrivastva on February 14, 2023
0 483 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। धार्मिक आस्थागत भावना से ओतप्रोत इन पंक्तियों में जिस बलशाली हनुमान के स्मरण मात्र से इंसान के संकट और दर्द का निवारण हो जाने का जिक्र है आज उसी बलशाली हनुमान यानि बजरंगबली को रेलवे ने नोट्स थमा दी है। जी हाँ ये सच्चाई है। ऐसी अजीबोगरीब और हास्यास्पद नोटिस उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से बजरंगबली को जारी की गयी है। इस नोटिस के माध्यम से रेलवे ने बजरंग बली को अतिक्रमणकारी बताते हुए सप्ताह भर में उनसे अतिक्रमण हटाने को कहा है। यह भी कहा है कि नियत समय के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो रेलवे आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस दौरान जेसीबी आदि का खर्च भी बजरंगबली को ही भुगतान करना पड़ेगा।

पूरा मामला ये है कि एनसीआर के झांसी मंडल के अंतर्गत इन दिनों लगभग 200 किमी लंबे ग्वालियर-श्योपुर (श्योपुरकलां) नैरो गेज को ब्रॉड गेज में बदले जाने का काम चल रहा है। इस कार्य क्षेत्र में ही मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील स्थित रेलवे लाइन के किनारे बजरंगबली का एक मंदिर है। मिली जानकारी की मुताबिक यह मंदिर रेलवे की जमीन पर ही है। इसी वजह से एनसीआर के झांसी मंडल ने इसे अतिक्रमण मानते हुए नोटिस भेज दी। इसमें गंभीर बात यह रही कि यह नोटिस बजरंगबली के नाम ही भेज दिया गया। आठ फरवरी को भेजा गया यह नोटिस अब सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तैर रही इस नोटिस को लेकर रेल महकमे की भी खासी किरकिरी हो रही है। झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से भेजे गए नोटिस की लिखित भाषा कुछ इस प्रकार से है। बजरंगबली को संबोधित नोटिस में लिखा है कि आपके द्वारा सबलगढ़ क्षेत्र में मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसका खर्च आपको ही देना होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद रेल प्रशासन द्वारा नोटिस बनाने वाले लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय की मुताबिक लिपिक द्वारा त्रुटिवश मंदिर के मालिक की जगह बजरंगबली का नाम नोटिस में लिख गया। अब मंदिर मालिक के नाम संशोधित नोटिस भेजी जा रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *