Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सावधान : आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

By Shakti Prakash Shrivastva on June 19, 2021
0 564 Views

यी दिल्ली, (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर का कहर झेल चुके या देख चुके लोगों के लिए इसके तीसरी लहर का जिक्र ही तनाव पैदा कर देता है। ऐसे समय में जबकि कमोबेश कोरोना की दूसरी लहर लगभग अपने अंत की ओर है विशेषज्ञों को भी इसके तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मुताबिक जिस तरह लाकडाउन से छूट मिलते ही लोग कोरोना प्रोटोकाल के प्रति लापरवाह होते दिख रहे हैं ये शुभ नहीं है। यदि ऐसा ही रहा तो लगभग छः से आठ हफ्ते में एक बार फिर देश कोरोना की तीसरी लहर के चपेट में आ सकता है।

देश में हालांकि कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। नये मरीजों की तादाद चार लाख प्रतिदिन से घटकर मात्र 60 हज़ार रह गई है। ऐसे में जीवन के साथ-साथ जीविका को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में लाकडाउन में राहत दी गयी। लेकिन यही राहत कोरोना की दूसरी लहर की तरह अब तीसरी लहर को भी आमंत्रित करते दिख रही है। क्योंकि लोग बाज़ारों में सड़कों पर बिना कोरोना प्रोटोकाल के हुजूम में दिखने लगे है। इसे देखते हुए ही एम्स निदेशक डॉ गुलेरिया ने हिदायत दी है कि यदि बाज़ारों में भीड़ नहीं रोकी गई और कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया तो कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ेगा। डॉ. गुलेरिया की मुताबिक जब तक बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन न लग जाए तब तक सड़कों और बाज़ारों में भीड़ कम करनी होगी। भले ही इसके लिए एक बार फिर लाकडाउन का सहारा क्यूँ न लेना पड़े। क्योंकि डॉ. गुलेरिया समेत विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर 18 साल से कम उम्र के बच्चो पर होगा। बड़ी उम्र के लोगों पर इसका असर नहीं होगा लेकिन ज्यादा नुक्सान बच्चो का होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *