Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • BJP के हुए रामायण के राम अरुण गोविल, दिल्ली में ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

BJP के हुए रामायण के राम अरुण गोविल, दिल्ली में ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

By Nikhil Pal on March 18, 2021
0 517 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल चुनाव के शोर-शराबे के बीच रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर देशभर में चर्चित हुए कलाकार अरुण गोविल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अरुण ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। हालांकि, पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी? वो स्टार प्रचारक के तौर पर काम करेंगे या कोई पद भी संभालेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।अरुण ने वैसे तो तमाम फ़िल्मों में काम किया है, मगर रामानंद सागर की रामायण उनके करियर की सबसे बड़ी और अहम पहचान है। रामायण का पहला प्रसारण अस्सी के मध्य दशक में दूरदर्शन पर हुआ था, जो भारतीय टीवी के सबसे आइकॉनिक धारावाहिकों में शामिल है।

रामायण में निभाई थी राम की भूमिका

राम की भूमिका में अरुण गोविल को घर-घर पूजा जाने लगा था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू हुआ था, जिसे रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली थी। रामायण के पुन: प्रसारण के दौरान दूरदर्शन नम्बर मनोरंजन चैनल बना रहा। वहीं, इससे जुड़े सभी कलाकारों को सोशल मीडिया में ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली। अरुण गोविल के अलावा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता बनीं दीपिका चिखलिया को भी ख़ूब शोहरत मिली। अब यह तीनों कलाकार सोशल मीडिया में ख़ूब सक्रिय हैं।देश की राजधानी दिल्ली से सटे मेरठ में जन्मे और पले-बढ़े अरुण गोविल ने 1975 में मुंबई का रुख़ किया था और 1977 में उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय की पारी शुरू की थी। 1979 में आयी राजश्री प्रोडक्शंस की फ़िल्म सावन को आने दो में उनकी भूमिका को सराहा गया और इसने अरुण को काफ़ी लोकप्रियता दिलवायी। अरुण ने रामायण के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम किया है। पिछले साल सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के साथ द कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *