Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गोरखपुर : CM योगी ने की परंपरागत दशहरा पूजन, शोभायात्रा में भी हुए शामिल

By Shakti Prakash Shrivastva on October 4, 2022
0 541 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर।  नाथ संप्रदाय की परंपरागत दशहरा पूजन के लिए इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में विधिविधान से सम्पन्न हो रहे पूजन में बतौर पीठाधीश्वर शामिल हो रहे मुख्यमंत्री का नवमी के दिन तिलकोत्सव हुआ। उन्होंने न केवल नवमी का विधि सम्मत पूजा की बल्कि परंपरागत विजयादशमी जुलूस में भी शामिल हुए।

पूजन की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में साधुसंतों और वेदपाठियों संग पीठ की परंपरानुसार श्रीनाथजी की पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर के अन्य विग्रहों का भी विधि विधान से पूजा किया। इस पूरे पूजन कार्यक्रम के दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। पूजन के क्रम में योगी ने मंदिर में ही कन्या पूजन किया। उन्होंने पहले कुंवारी कन्याओं और बटुक भैरो के थाल में पैर धुले और फिर उन्हें अपने हाथों से परोसकर भोजन कराया। भोजन के बाद उन्होंने सभी को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया और विदा किया।

इसके बाद उनका परंपरागत तिलकोत्सव किया गया। जिसमें बिना उंच-नीच किसी भेदभाव के श्रद्धालुओं ने उन्हे तिलक लगाया। तिलकोत्सव के बाद मंदिर परिसर से विजयादशमी यात्रा  निकला। जिसमें सजे रथ पर सवार योगी मानसरोवर शिव मंदिर पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथ का स्वागत किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहाँ पहुंचकर योगी ने भगवान शिव की आराधना की। फिर रामलीला में पहुँच श्रीराम,माता जानकी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की पूजा कर आरती उतारी। पुनः शोभायात्रा गोरक्षनाथ मंदिर परिसर पहुँच समाप्त हुई। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने परिसर में पारंपरिक प्रसाद का वितरण (गरीब, ब्राह्मण एवं अतिथि भोज) का आयोजन किया गया। इस भोज में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी अमीर-गरीब और जाति-मजहब के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *