Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार पुलिस की नयी वेबसाइट : आनलाइन अधिकारी करेंगे समस्याओं का समाधान

बिहार पुलिस की नयी वेबसाइट : आनलाइन अधिकारी करेंगे समस्याओं का समाधान

By Shakti Prakash Shrivastva on July 31, 2021
0 1147 Views

पटना, (संवाददाता)। बिहार की पुलिस भी तकनीकी के मौजूदा दौर में हाइटेक होने जा रही है। तकनीकी के सहारे न केवल प्रदेश की पुलिस आम जनता की समस्याओं को जानेगी बल्कि उसका आनलाइन समाधान भी करेगी। वेबसाइट का नया लेआउट सामने आ चुका है और जल्द ही बाकी सुविधाएं भी लोगों के लिए मुहैया हो जाएंगी। वेबसाइट के माध्यम से पीड़ित अपना समस्याएँ अधिकारियों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

वेबसाइट के माध्यम से सबसे बड़ी सहूलियत ये मिलने जा रही है कि थानों में दर्ज कांड की जांच में देरी से लेकर नक्सल गतिविधि, हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में की गई कार्रवाई का भी पता चल पाएगा। बिहार पुलिस द्वारा नये कलेवर के साथ लॉन्च की गयी वेबसाइट में आम लोगों की शिकायतों को मुख्य रूप से नौ कॉलम में बांटा गया है। इसमें विस्तार से यह भी दर्शाया गया है कि आम लोगों की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय का तकनीकी विंग कैसे काम करता है। इसके साथ ही किसी समस्या पर वेबसाइट से संबंधित लोगों के नंबर भी उपलब्ध कराये गये हैं। इस वेबसाइट पर कम्युनल, पुलिस के खिलाफ शिकायत, मद्य निषेध से जुड़े मामले, मिसलेनियस क्राइम, नक्सल, किसी पर हमला, संपत्ति को लेकर हुए अपराध, ट्रैफिक संबंधित अपराध और महिला मामलों से जुड़े अपराध को लेकर शिकायत की जा सकती है। पुलिस के खिलाफ शिकायत के कॉलम को भी पांच भागों में बांटा गया है। इसमें एक्शन संबंधित, काम करने के लिए पैसे की मांग, पुलिस का खराब व्यवहार, किसी मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई आदि नहीं करने की शिकायत ऑनलाइन की जा सकती है। मद्य निषेध से संबंधित मामलों में भी लोग अपनी शिकायत इसके जरिए पुलिस तक पंहुचा सकते हैं। बहुत जल्द एक-एक कर के ये सुविधाएं आम जनता को मुहैया करा दी जाएंगी।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *